Farah Khan On Akshay Khanna: Akshaye Khanna ने Farah Khan के साथ किया ऐसा काम जिससे सदमे थी निर्देशक, कहा- ‘अच्छे इंसान नहीं थे’

Farah Khan On Akshay Khanna( Source: Social Media)

Farah Khan On Akshay Khanna: 2025 में 3 साल बाद ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने वाले अक्षय खन्ना ने अपने किरदार से लोगों को दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार प्ले किया था। फिल्म में उनकी एंट्री और डांस इतना वायरल हुआ था कि हर कोई बस उनके बारे में ही बात कर रहा था। हालांकि, अक्षय के फैंस के लिए ये जानने के लिए भी काफी उत्सुक हैं कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ में भी वे नजर आएंगे या नहीं।

इसी बीच बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने पुराने एक्सपीरियंस को याद किया। उन्होंने बताया कि 90s में उनके साथ काम करना आसान नहीं था। 2010 में फराह खान की कॉमेडी फिल्म ‘तीस मार खान’ रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन समय के साथ इस फिल्म के कई सीन इंटरनेट पर वायरल होने लगे। खासकर अक्षय खन्ना के कॉमिक अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं।

Farah Khan On Akshay Khanna: Akshaye Khanna ने Farah Khan के साथ किया ऐसा काम जिससे सदमे थी निर्देशक

Farah Khan On Akshay Khanna
Farah Khan On Akshay Khanna( Source: Social Media)

फराह खान ने कहा, ‘90 के दशक में मैंने अक्षय खन्ना के साथ दो-तीन फिल्मों में काम किया था और उसके बाद मैं ट्रॉमेटाइज हो गई थी। क्योंकि वह उस समय बिल्कुल अलग इंसान थे। हां, वह इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे। जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो मैं कह देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं।’ फराह ने आगे बताया, ‘मुझे लगता है उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे हैं। वह हमेशा चिड़चिड़े रहते थे। कई बार वह चीजें फेंक देते थे और कहते थे, ‘ये कैसा डायलॉग है?’ उनका स्वभाव उस समय ऐसा ही था।’

“अक्षय काफी बदल चुके थे”

Farah Khan On Akshay Khanna( Source: Social Media)
Farah Khan On Akshay Khanna( Source: Social Media)

बाद में फराह की राय बदल गई जब उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल चाहता है’ में अक्षय खन्ना के साथ काम किया। यह फिल्म फरहान अख्तर की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म थी, इसलिए फराह इस प्रोजेक्ट को मना नहीं कर सकती थीं। फराह ने बताया, ‘उस समय तक अक्षय काफी बदल चुके थे। उन्होंने अपने बाल झड़ने की बात को स्वीकार कर लिया था और पहले से ज्यादा रिलैक्स हो गए थे। ‘दिल चाहता है’ के दौरान वह काफी चिल हो गए थे।

इससे पहले अगर किसी सीन में पानी या बारिश होती थी, तो वह हमेशा कैप पहनते थे। जैसे उन्होंने ‘ताल’ के बारिश वाले गाने में भी पहनी थी। लेकिन ‘दिल चाहता है’ के बाद बहुत कुछ बदल गया था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘और वह एक शानदार डांसर भी हैं। अगर आप कोई कहे कहता रहे गाना देखें, तो उसमें वह आमिर खान और सैफ अली खान से भी बेहतर डांस करते नजर आते हैं।’

Also Read: Badshah ‘Tateeree’ Controversy: ‘टिटरी’ विवाद में Badshah को मिला Santy Sharma का साथ, रैंप वर्ल्ड पर कहा- “इस बारे में जानकारी कम है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।