बॉलीवुड जगह की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। फराह खान फैंस लिए अक्सर नई-नई वीडियो शेयर करती रहती हैं। 8 अक्टूबर यानि आज शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान का जन्मदिन है और उनके बर्थडे के मौके पर फराह खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गौरी खान को बर्थडे विश करते हुए, अपने बीएफएफ शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने गौरी को सबसे मजबूत मां बताते हुए उनकी हिम्मत की सरहाना की है।

गौरी खान आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है, फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत के सितारें उन्हें विश कर रहे हैं, लेकिन अभी गौरी अपने बेटे आर्यन खान को मुसीबतों में घिरा देख परेशान भी हैं और गौरी की इस परेशानी को फराह खान ने महसूस किया जिसके चलते उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया।

यहां देखें फराह खान का गौरी के लिए स्पेशल पोस्ट…
फराह खान ने गौरी को जन्मदिन विश करते हुए लिखा, एक मां की हिम्मत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। मां-बाप की प्रार्थनाओं में इतनी शक्ति होती है कि वे पहाड़ भी हिला सकती है और समुद्र के भी हिस्से कर सकती है। आगे उन्होंने लिखा- पिछले हफ्ते में मैंने जिस औरत को पर्सनली देखा वो दुनिया की सबसे मजबूत मां और महिला है। सबसे ताकतवर मां और इंसान को हैप्पी बर्थडे, जिसे मैंने पिछले हफ्ते खुद देखा है। गौरी खान मैं तुम्हें आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिलने की दुआ करती हूं।
बता दें, फराह खान ने बीते दिनों शाहरुख खान और गौरी के घर मन्नत जाकर दोनों से मुलाकात भी की थी। आर्यन को लेकर शाहरुख और गौरी दोनों ही काफी ज्यादा परेशान हैं, हालांकि दोनों की तरफ से अपने बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज उन्हें हिम्मत बंधा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



