फादर्स डे पूरी दुनिया में रविवार को मनाया गया। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों ने इस खास मौके पर अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा की। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर फादर्स डे के अवसर पर भावुक पोस्ट किया शेयर।

इंस्टाग्राम पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें निक जोनस ने शेयर की हैं। इसमें एम् तस्वीर निक की पिता केविन जोनस की है दूसरी उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की है। निक ने इन दोनों तस्वीरों के साथ इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।
अपनी पोस्ट में निक जोनस ने लिखा, सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मेरे पिता हमेशा से मेरे हीरो हैं और रहेंगे। निक ने पिता को टैग करते हुए लिखा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। जबकि प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ाके लिए निक ने लिखा, काश मुझे आपसे मिलने का मौका मिला होता।
आगे पोस्ट में निक जोनस ने लिखा, आपने अविश्वसनीय बेटी की परवरिश की है और मैं शुक्रगुजार हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। और वह सब जो अपने पिता के साथ नहीं हैं, मैं आज आपके बारे में सोच रहा हूं और आपको प्यार भेज रहा हूं। सोशल मीडिया पर निक का यह भावुक पोस्ट प्रियंका के पिता के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं।

फादर्स डे के मौके पर पिता के साथ बॉलीवुड सितारों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। सलमान खान, ट्विंकल खन्ना, अजय देवगन, काजोल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर पोस्ट लिखी।


Download Android App
Download iOS App



