ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की स्टारर फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर ताबडतोड़ कमाई कर रही है। वहीं दर्शकों को भी इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। बंपर ओपनिंग के साथ फिल्म ‘भारत’ ने पहले दिन 42.30 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी।

तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ‘भारत’ ने 31 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब खबर है कि भारत ने तीसरे दिन यानि शुक्रवार के दिन 25 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। ऐसे में तीन दिन में फिल्म ने 96 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर डाली है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की कमाई को लेकर बताया है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी जब भी बॉक्स ऑफिस पर आती है तो तहलका जरूर मचा देती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला है।

फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पटानी भी हैं। फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी दर्शकों को पसंद भी आ रही है। अब इस फिल्म को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर लेगी।

वैसे अब ‘भारत’ तीन दिन में 100 करोड़ में एंट्री लेने के लिए कुछ ही कदम पीछे है जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं फिल्म दिल्ली,यूपी,मुबंई,पंजाब जैसी जगहों पर खूब कमाई कर रही है। वैसे सलमान खान ने फिल्म ‘भारत’ की तूफानी कमाई से एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड के सुल्तान हैं।

बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा जब भी सलमान खान डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ आए हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ अलग ही करिश्मा करके दिखाया है। फिल्म ‘भारत ‘ को बॉलीवुड से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और खूब तारीफें मिल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



