इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है और फैंस में इस फिल्म को देखने का जोश अभी से साफ़ दिखाई पड़ रहा है। जी हाँ इस फिल्म को देखने के लिए अभी से भी टिकटों के लिए होड़ मच चुकी है।
निर्देशक जोया अख्तर फिल्म गली बॉय से पहले लक बाय चांस , दिल धड़कने दो और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फ़िल्में बना चुकी है पर ये फिल्म उनकी पिछली सभी फिल्मों से ज्यादा कामयाब और बेहतर होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है।
फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका मैं है और ये फिल्म मुंबई के स्लम एरिया धारावी में रहने वाले एक स्ट्रीट रैपर जी जिंदगी पार्ट आधारित है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
बीते कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था जिसे फैंस और क्रिटिक से जबरदस्त रिस्पांस मिला था साथ ही फिल्म का सांग ‘अपना टाइम आएगा’ चार्ट्स पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। फिल्म में आलिया और रणवीर की केमिस्ट्री भी जोरदार बतायी जा रही है।
अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म गली बॉय को देखने का प्लान बना रहे है तो आईये जानते है विभिन्न शहरों में फिल्म का बुकिंग स्टेटस क्या है और कैसी होने वाली है इस फिल्म की ओपनिंग :
मुंबई पुणे : इस वीकेंड अगर आपको ये फिल्म देखनी है और आपने टिकट बुक नहीं करी है तो आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जी हाँ मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रीन पर भी बुकिंग फ़ास्ट मोड़ में है और जिस स्पीड से बुकिंग हो रही है लग रहा है जल्दी ही हाउसफुल के बोर्ड लगे नजर आएंगे।
कोलकाता : वीकेंड के दिनों में आपको यहाँ भी टिकटों की कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि यहाँ भी फिल्म तेजी से हाउस फुल होने की तरफ बढ़ रही है। सोमवार मंगलवार में आपको आसानी से टिकट मिल सकती है।
दिल्ली – एनसीआर : मुंबई और पुणे के बाद दिल्ली एनसीआर में फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और फिल्म गली बॉय की इस वीकेंड के लिए 80% बुकिंग हो चुकी है और तेजी से सीट्स भर रही है।
हैदराबाद और बंगलुरु : इस शहरों में अभी से कुछ मल्टीप्लेक्स हाउस फुल का बोर्ड लगा चुके है और जहाँ टिकट्स बाकी है वो भी थोड़े समय में आपको बिकी हुई मिलेंगी।
देखिये फिल्म का ट्रेलर:


Download Android App
Download iOS App











