ट्रोलर ने कहा- विक्की कौशल का फेस हीरो जैसा नहीं हैं, एक्टर ने दिया करार जवाब

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा था। इस साल विक्की कौशल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं थी और उनकी अदाकारी लोगों

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा था। इस साल विक्की कौशल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं थी और उनकी अदाकारी लोगों और फिल्म क्रिटिक्स को बहुत पसंद आई थी।

विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 200 करोड़ रूपए का बिजनेस कर लिया है और यह फिल्म फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। विक्की कौशल एक फिल्मी बैग्राउंड से आते हैं और उनके पिता शाम कौशल एक एक्शन डायरेक्टर हैं। इसलिए यह स्पष्ट है कि जो लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं उनके लिए यह बात बहुत बड़ी है और उनकी आलोचना करने में बहुत बड़ा सहारा भी है।

हाल ही में विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी नई फिल्म उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बारे में बात की है और उन्होंने अपनी महिला फैन्स पर भी बात की इसके अलावा उन्होंने अपने कैरियर की सफलता पर कई जवाब दिए।

लोगों ने विक्की को किया ट्रोल

इंटरव्यू के दौरान विक्की से जब उनके ट्रोल्र्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कुछ तो बहुत अच्छे हैं हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो उनके काम को बिल्कुल एप्रीशियट नहीं करते हैं। एक ट्रोलर ने विक्की को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और कहा था कि वह एक पंजाबी परिवार का आम लड़का लगता है उसका चेहरा हीरो जैसा नहीं है।

लेकिन उसके पास बॉलीवुड में सफल होने के लिए एक फिल्मी बैग्राउंड है। ट्रोलर ने कहा है, उसके पास हीरो फेस नहीं है, एक आम पंजाबी लड़का हैं और बॉलीवुड में सफल होने के लिए एक फिल्मी बैग्राउंड है।

विक्की ने ट्रोलर्स को दिया करार जवाब

अभिनेता विक्की कौशल ने ट्रोल की इस बात को बहुत सकारात्मक तरीके से लिया और कहा कि वह इनकी बात से ज्यादाधत तक स्वीकार करता हूं लेकिन बॉलीवुड में सफल होने केलिए फिल्मी बैग्राउंड की बात मुझे सही नहीं लगी। वह उस इंसान को चुनौती देते हैं कि वह एक हफ्ता भी बॉलीवुड में टिक जाए उसके बाद वह इस पर बयान देना चाहेंगे।

यहां देखें वीडियो-

 

Desk Team