फिल्म गली बॉय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया छप्परफाड़ कलेक्शन !

Summary :

फिल्म गली बॉय अपने पहले दिन लगभग 15 करोड़ का कारोबार करेगी। लेकिन फिल्म ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया, गुरुवार को 18.70 करोड़ का कलेक्शन किया ।

बीते 14 फरवरी के दिन यानी वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई और प्यार के इस दिन पर फिल्म को भी दर्शकों और फैन्स से भरपूर प्यार मिला। रणवीर सिंह – आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है।

फिल्म गली बॉय

उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म गली बॉय अपने पहले दिन लगभग 15 करोड़ का कारोबार करेगी। लेकिन फिल्म ने इससे बेहतर प्रदर्शन किया, गुरुवार को 18.70 करोड़ का कलेक्शन किया । वेलेंटाइन डे की वजह से भरी मात्रा में यूथ दर्शक फिल्म देखने पहुंचे और इसलिए ये ओपनिंग बम्पर हो गयी।

फिल्म गली बॉय

जोया अख्तर के लिए, यह उनकी अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है क्योंकि फिल्म गली बॉय ने दिल धड़कने दो और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की ओपनिंग दोगुनी से ज्यादा कमाई पहले ही दिन की है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दर्शकों ओ काफी पसंद आ रही है।

फिल्म गली बॉय

फिल्म गली बॉय को रिलीज़ से पहले ही काफी सराहा जा रहा था और माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा इस फिल्म को मिला है। फिल्म ने जिस तरह ओपनिंग की है माना जा रहा है की फिल्म इस वीकेंड पर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

फिल्म गली बॉय

आने वाले दिनों में फिल्म गली बॉय का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है और ये तो तय हो चुका है की फिल्म सुपरहिट होने की राह पर है। इस फिल्म के हित होते ही रणवीर सिंह इस साल की अपनी ओपनिंग भी एक बड़ी हिट के साथ करने जा रहे है।

फिल्म गली बॉय

देशभर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ है और पूरे देश में फिल्म गली बॉय को 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को देखने वाले दर्शक लीड रोल निभाने वाले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय की जबरदस्त तारीफ कर रहे है।

फिल्म गली बॉय

फिल्म गली बॉय ने कहानी , अभिनय , म्यूजिक और डायरेक्शन में जबरदस्त तारीफ हासिल की है और फिल्म की कहानी काफी प्रेरणादायक मानी जा रही है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे है तो ये एक बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है।

Sara Ali Khan ने छोड़ा मां अमृता सिंह का घर, अब इस घर में शिफ्ट होने का लिया फैसला

Desk Team