बॉलीवुड मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती से सब लोग वाकिफ हैं। यह दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ अक्सर अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने खास दोस्त रणवीर सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म ‘हेरी फेरी’ के रीमेक पर साथ में काम करने की बात का खुलासा किया है। वैसे अर्जुन और रणवीर फिल्म ‘गुंडे’ में एक साथ नजर आ चुके हैं।

इन दो एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं अर्जुन
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी’ के रीमेक में किस के साथ काम करना पसंद करेंगे, तो एक्टर ने इसके जवाब में कहा मैं रणवीर सिंह और परेश रावल जी के साथ फिल्म ‘हेरा फेरी’ के रीमेक में काम करना पसंद करूंगा।

इसके अलावा अर्जुन ने फिल्म ‘मैं ख़िलाड़ी तू अनाड़ी’ की रीमेक में भी रणवीर सिंह के साथ ही काम करने की इच्छा जाहिर की।

बता दें कि बॉलीवुड में जब कभी कॉमेडी फिल्मों की बात हो और ‘हेरी फेरी’ का नाम बीच में न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। बता दें कि सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। मगर खास बात यह है कि फिल्म का हर सीन, हर डायलॉग लोगों के चेहरे पर आज भी ऐसे ही मुस्कान ले आता है जैसे 20 साल पहले हंसाता था।

इस फिल्म को बनाने वाले प्रियदर्शन ने फिल्म में लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, और तबु मुख्य किरदार में थे। इसकी सीक्वल फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में आई थी और सुपरहिट रही थी।

वहीं सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा कि उनके चाचा और मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने उन्हें अभिनय के लिए अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया हैं उन्होंने कहा, मैं उनके साथ और सेट पर बहुत समय बिताता था और उनसे प्रेरित होता था।

वहीं लॉकडाउन और ‘फैट से फिट’ की अपनी जर्नी के लिए कहा कि चावल और चीनी जैसी चीजों को छोड़ना पड़ा और काफी ज्यादा मेहनत से खुद को फिर से एक्टिंग के लिए तैयार कर पाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



