फिल्म ‘रेस 3’ का लोगो शेयर किया सलमान खान ने, फैंस से कही ये बात

Summary :

NULL

सलमान खान, बॉबी देयोल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह की सबसे मचअवेटेड फिल्म रेस 3 का लोगो जारी हो गया है। रेस 3 फिल्म रेस सीरीज की तीसरी फिल्म है। रेस 3 से पहले दोनों फिल्में सस्पेंस पर आधारित थी और दोनों ही काफी हिट हुई थीं। रेस 3 को रेमो डी सूजा ने डायरेक्ट किया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म का लोगों दोनों पहली फिल्मों की तरह धांसू है। रेस 3 के लोगो में सलमान खान की आवाज सुनाई दे रही है। सलमान कह रहे हैं- ‘ऑन योर माक्र्स, गेट सेट, गो’ यानि फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाइए।

यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग अबू धाबी में हुई है। इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट है साथ ही फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।

फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही खत्म हो गई थी। जिसकी जानकारी डायरेक्टर रेमो डी सूजा ने ट्वीट करके दी थी। इसी के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें सलमान खान का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था बल्कि वो पीछे से नजर आ रहे थे।

साथ ही उन्हें साथ एक्ट्रेस की शक्ल भी साफ नजर नहीं आ रही। ये डेजी शाह या जैकलीन हो सकती हैं। इस फोटो को ट्वीट करते हुए रेमो ने लिखा था, ‘इट्स ए रैप’।

सलमनान खान, अनिल कपूर, बॉबी देयोल के साथ ही इस फिल्म में साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। साकिब की तापसी पनू के साथ रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘दिल जंगली’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, ऐसे में उन्हें इस फिल्म से जरुर ढेरों उम्मीदें होंगी खासकर तब जब उनके सामने स्क्रीन पर होंगे सुपरस्टार सलमान खान। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये भी एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी।

फिल्म में अनिल कपूर रॉबर्ट डीकोस्टा नामक के प्राइवेट डिडेक्टिव का किरदार निभा रहें हैं। इससे पहले की दोनों फिल्मों में उनकी सेक्रेटरी की भूमिका समीरा रेड्डी और अमीषा पटेल ने निभाई थी।

खबरों की मानें तो इस बार ‘रेस 3’ में अनिल कपूर के लिए कोई रोल नहीं था लेकिन सलमान खान की कोशिशों के बाद उनके लिए रोल बनाया गया।

हालांकि पिछली दोंनो ही फिल्मों में अनिल कपूर के किरदार की अहम भूमिका थी। ‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज होने वाली है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Desk Team