रणवीर सिंह ने सेल्फी ले रहे फैन को गुस्से में दिया धक्का

Summary :

NULL

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत इस साल की सबसे बड़ी बॉल्कबस्टर फिल्म है। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म रानी पद्मावती के जौहार गाथा पर आधारित है इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रानी पदद्मावती के किरदार में नजर आई थीं।

padmavat film

इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह अलाउद्दीन ख‍िलजी और शाह‍िद कपूर राजा रावल रतन स‍िंह के क‍िरदार में थे। सभी को उनकी एक्‍ट‍िंग के ल‍िए खूब प्रशंसा म‍िली थी। लेक‍िन हाल ही में रणवीर स‍िंह द्वारा एक फैन को धक्‍का देने का मामला सामने आया है।

ranveer singh

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें रणवीर स‍िंह अपने कई फैंस को धक्के मार कर किनारे करते हुए भी नजर आ रहे हैं। रणवीर के अपने फैंस के साथ इस तरह का सलूक से सब हैरान हैं।

ranveer singh

ये मामला तब हुआ जब रणवीर जिम से बाहर आ रहे थे। हमेशा अपने फैंस को ऑटोग्राफ और सेल्‍फी देने वाले रणवीर को इस बार ना जाने रणवीर को क्या हुआ था। अचानक सेल्फी देते-देते रणवीर ने फैंस को धक्का देना शुरू कर दिया।

ranveer singh fanये देख वहां मौजूद सभी फैंस हैरान रह गए। बाद में खुद को संभालते हुए रणवीर ने दूसरे फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक की।

रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर के इस रवैये पर वहां मौजूद फैंस का कहना था कि वैसे तो रणवीर बहुत कूल रहते हैं लेकिन किसी एक फैन ने उन्हें काफी परेशान कर दिया।

बता दें क‍ि इन दिनों रणवीर जोया अख्तर की की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हैं। गली ब्वॉय वैलेंटाइन्स डे के मौके पर 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team