बॉलीवुड के ये अभिनेता फ्लॉप होते ही भूले अपनी फिटनेस का ख्याल रखना, इनमें से एक है हिंदी सिनेमा के ‘गब्बर’ का बेटा

Summary :

फिल्म इंडस्ट्री में उतार चढ़ाव का दौर चलता रहता है तभी कहा जाता है की हर समय एक जैसा नहीं होता है। हिंदी सिनेमा में टॉप पर कभी कोई होता है तो फ्लॉप कभी कोई हो रहा होता है।

फिल्म इंडस्ट्री में उतार चढ़ाव का दौर चलता रहता है तभी कहा जाता है की हर समय एक जैसा नहीं होता है। हिंदी सिनेमा में टॉप पर कभी कोई होता है तो फ्लॉप कभी कोई हो रहा होता है। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे आते हैं जो एंट्री धामकेदार करते हैं लेकिन ज्यादा दिन तक उनका यह धमाका नहीं चल पाता है और वह भी उन बॉलीवुड स्टार्स की सूची में आ जाते हैं जिन्हें फ्लॉप का टैग मिल जाता है। 
बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने चमकता सितारा बनने की कोशिश की थी लेकिन उनकी यह चमक रंग नहीं लाई। इन अभिनेताओं ने खुद की फिटनेस को समय के साथ खराब कर दी। चलिए इन अभिनेताओं के बारे में हम आपको कुछ बताते हैं। 
फरदीन खान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। बॉलीवुड में फिल्म ‘प्रेम अगन’ से साल 1998 में फरदीन खान ने एंट्री की थी। बॉलीवुड के उस दौर के हैंडसम अभिनेताओं में फरदीन खान का नाम लिया जाता था। दर्शकों को दीवाना फरदीन के चॉकलेटी ब्वॉय वाले लुक ने कर दिया था। 
लेकिन बॉलीवुड में ज्यादा लंबा सफर फरदीन खान का नहीं चल पाया। आखिरी फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ फरदीन खान की साल 2010 में आयी थी। उसके बाद तो बॉलीवुड को फरदीन खान ने अलविदा ही कह दिया। फरदीन खान ने जैसे ही बॉलीवुड से दूरी बनायीं उन्होंने अपनी फिटनेस को भी भुला दिया। अब तो फरदीन को पहचान पाना बहुत मुश्किल है। 
हरमन बावेजा
एक्टर हरमन बावेजा ने बॉलीवुड में एंट्री मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से साल 2008 में की थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ डेब्यू फिल्म करने के बाद भी हरमन बावेजा का हाल इन एक्टर्स की तरह हो गया है। 
साल 2009 में प्रियंका के साथ ही फिल्म ‘व्हॉट्स योर राशि’ में उन्होंने फिर से काम किया था लेकिन बॉलीवुड में अपनी चमक नहीं बना सके। फ्लॉप होने के बाद हरमन ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और अपनी फिटनेस से भी दूरी कर ली। एक ऐसा समय था जब हरमन के सिक्स पैक्स एब्स थे और अब वह काफी मोटे हो गए हैं। 
उदय चोपड़ा
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता और बड़े भाई आदित्य चोपड़ा की तरह छाप नहीं छोड़ सके। उदय चोपड़ा ने साल 2000 में फिल्म इंडस्ट्री में मोहबत्तें फिल्म से डेब्यू किया था और इस फिल्म में दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे कलाकार थे। 
बॉलीवुड में साइड हीरो के तौर पर काम किया लेकिन मुख्य हीरो के तौर पर वह फिल्मों में अपनी चमक नहीं चला पाए। अब सिर्फ घरेलू प्रोडक्शन की धूम सीरीज में ही उदय चोपड़ा नजर आते हैं। लेकिन अब तो बॉलीवुड से कुछ दुरी उन्होंने बना ली है जिसके साथ ही फिटनेस को भी भूल गए हैं। 
शादाब खान

बॉलीवुड के गब्बर अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान का हाल भी इन अभिनेताओं की तरह ही है। फिल्मों में कुछ खास कमाल शादाब खान नहीं कर सके। बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से रानी मुखर्जी के साथ शादाब ने किया था। परंतु फिल्मों में कुछ खास कमाल शादाब नहीं कर सके और फ्लॉप अभिनेताओं में भी उनका नाम आ गया। इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद शादाब ने फिटनेस से भी दूरी बना ली अब वह काफी मोटे हो गए हैं।

Desk Team