कोरोना वायरस का प्रकोप अब तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिस वजह से देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। फिलहाल भारत में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है जो 17 मई को खत्म होगा और इसके साथ ही 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो जायेगा। इसी बीच आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों के अंदर पैक हैं।

वहीं ऐसे में सभी के कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़े हुए हैं और सभी सेलिब्रिटीज अपने घरों में रहकर क्वारंटीन समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच खास बात यह है कि घरों में रहकर भी सभी सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ पूरी तरह संपर्क बनाकर रखे हुए हैं और साथ ही उनके साथ अपनी तरह-तरह की एक्टिविटीज शेयर कर रहे हैं। अब ऐसे में सारा अली खान ने हाल ही में अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सामने आई सारा की बचपन की तस्वीर
हाल ही में सारा अली खान की बचपन की बेहद क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को पहचान पाना बहुत मुश्किल है।

वैसे इस बात में कोई शक नहीं एक्ट्रेस सारा अली खान जितनी प्यारी और खूबसूरत अभी हैं उतनी ही अपने बचपन के दिनों में भी दिखाई देती थीं।

अपनी बचपन की ये फोटोज सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ शेयर की हैं। बता दें कि सारा ने इन तस्वीरों के माध्यम अपने बचपन से लेकर अब तक के ट्रांफोर्मेशन को दिखाया है।

साझा की गयी इन तस्वीरों में एक फोटो में सारा की दो सहेलियां भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। सारा की ये दोनों फ्रेंड्स इशिका श्रॉफ और वेदिका पिंटो हैं। सारा ने इन दोनों सहेलियों के लिए भी तस्वीरों के साथ मैसेज लिखा है। अपनी दोस्तों के लिए सारा ने लिखा है कि ‘अगर तुम दोनों मेरी दोस्त हो तो मैं हमेशा जीतती रहूंगी।

गौरतलब है सारा अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी नयी-नयी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं,लेकिन लॉकडाउन में घर के अंदर बंद होने की वजह से एक्ट्रेस अब पुराने दिनों की यादों को ताजा कर रही हैं। बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और सारा की हर पोस्ट को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



