छोटे परदे की धाकड़ और बेबाक अदकारा कही जाने वाली संभावना सेठ एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। वही संभावना को वैसे तो काफी लोग जानते हैं लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस से मिली थी। जहां अपने गेम से संभावना ने कई फैंस बनाए थे। और उनका दिल भी खूब जीता था। वही अब संभावना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। जिसे देख हर कोई हैरान हो गया हैं।

दरअसल हाल ही में संभावना सेठ का लेटेस्ट ब्लॉग वीडियो सामने आया है, जिसमें संभावना अपने नए घर के कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की बात कह रही हैं। साथ ही संभावना सेठ ये भी बता रही हैं कि उस कॉन्ट्रेक्टर ने उन्हें लाखों का चूना लगाया है। संभावना ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग अपलोड किया हैं।

जिसमे उनके पति भी नजर आ रहे हैं। इस ब्लॉग वीडियो में नए घर के कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की बात कहती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी इस वीडियो में नए घर के ठेकेदार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान संभावना सेठ बताती हैं कि कैसे लाखों रुपये लेने के बाद भी कॉन्ट्रैक्टर उनके घर का काम अधूरा छोड़ गया है और काम के लिए बोलने पर बहानेबाजी कर रहा है।
वीडियो में संभावना के पति पूरा घर दिखते हुए भी दिख रहे हैं। जहां नाराज संभावना उस ठेकेदार के खिलाफ पुलिस केस फाइल करने के लिए कहती हैं। वही संभावना सेठ का मानना है कि ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए और इनकी पुलिस से शिकायत करके अकल ठिकाने लगाने चाहिए। सबूत के तौर पर संभावना सेठ के पास साइन किए पेपर्स, आधार कार्ड और जरूरी कागजात मौजूद हैं।

लेकिन वीडियो के अंत में संभावना और अविनाश का स्टेटमेंट पूरी तरह से बदलता हुआ दिख रहा हैं। जहां वीडियो के लास्ट में दोनों ये फैसला लेते हैं कि वो उस कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट नहीं करेंगे। क्योंकि संभावना का मानना है कि ऐसा करके समय की बर्बादी होगी वो कॉन्ट्रैक्टर उनकी सुनेगा नहीं ,समय पर काम होगा नहीं और पैसे वापस नहीं देगा। इसलिए बेहतर है कि किसी और से घर का अधूरा काम पूरा कराया जाए।

वही संभावना इन दिनों सोशल मीडिया पर ढेरो व्लॉग अपलोड करती हुई नजर आती हैं। व्लॉग में संभावना के साथ उनके पति भी अक्सर दिखते रहते हैं। वही संभावना के इन व्लॉग पर दर्शको का भी भरपूर प्यार मिलता हुआ दीखता हैं। जहां एक्ट्रेस के वीडियो अपलोड करते के साथ ही उसपर मिलियन से ज्यादा व्यूज चले जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



