‘गंदी बात’ और ‘क्रैकडाउन’ जैसी वेब सीरीज से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली मशूहर एक्ट्रेस सबा सौदागर एक बार फिर खबरों में बनी हुई हैं। इस बार अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में छाई हैं। खबर है कि सबा ने अपने राइटर-डायरेक्टर बॉयफ्रेंड चिंतन शाह संग शादी कर ली है। दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं हालांकि दोनों की वेडिंग फोटोज अभी सामने नहीं आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस सबा सौदागर ने राइटर-डायरेक्टर बॉयफ्रेंड चिंतन शाह से 9 मई को कोर्ट मैरिज कर ली है। बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज के बाद आज 11 मई को दोनों गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेगें। बताते चले कि हाल ही में एक्ट्रेस सबा सौदागर ने खुद बॉयफ्रेंड चिंतन शाह संग शादी की खबरों को कंफर्म किया है।

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बात करते हुए कहा था कि, “हम चाहते थे कि हमारी शादे में वे लोग शामिल हों जो वाकई हमारे लिए खुश हैं। इस खास पल को मैं केवल अपने अपनों के साथ ही बिताना चाहती थी। मैं नहीं चाहती थी कि कोई फॉर्मैलिटी हो। इसलिए हमने एक इंटिमेट सेरेमनी प्लान की है।”


इसी के साथ उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। चिन्तन से शादी करने के बाद मेरी जिंदगी बदलने वाली है। मैं अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर सकती। ये अविश्वसनीय है। शादी का कार्ड भी चिंतन ने ही बनाया है जिसमें लिखा, Nothing Fancy, Just Love… बता दें कि सबा और चिंतन पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी पर लोगों का कहना था कि ये तो बस फॉर्मैलिटी है लेकिन सबा को लगता है कि ये एक बड़ा कदम है।

सबा सौदागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड एंड सेक्सी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सबा के इंस्टाग्राम पर उनकी और बॉयफ्रेंड चिंतन शाह के साथ काफी सारी रोमांटिक फोटो पोस्ट कर रखी है। पॉपुलर वेब सीरीज गंदी बात में एक्टर अंकित भारद्वाज के साथ हद से ज्यादा बोल्ड सीन देने के बाद सबा सौदागार रातों रात लाइनलाइट में आ गई थीं।


Download Android App
Download iOS App



