केदारनाथ में Sara Ali Khan को देख फैंस को आई Sushant Singh की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की मजेदार फोटोज

Summary :

बॉलीवुड की बबली और चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में सारा इस बार केदारनाथ की यात्रा पर निकल गयी हैं। जहां ट्रिप की सारा मजेदार फोटोज भी शेयर करती हुई नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड की बबली और चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वाली सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में सारा इस बार केदारनाथ की यात्रा पर निकल गयी हैं। जहां ट्रिप की सारा मजेदार फोटोज भी शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। जिसपर अब फैंस खूब प्यार बरसाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
दरअसल सारा अली खान अक्सर ही ट्रिप पर निकली रहती हैं। लेकिन इस बार सारा बाबा भोलेनाथ की भूमि केदारनाथ की यात्रा के लिए निकल गयी हैं। जिसकी कुछ दिलचस्प तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर दी हैं। बता दे की बीते दिनों सारा अली खान केदारनाथ ट्रिप पर गई थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सारा ने केदारनाथ से उन्हें एक हसीं जिंदगी देने के लिए शुक्रिया भी कहा। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। 
जहां एक्ट्रेस अपने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है की- जब मैं पहली बार केदारनाथ आई थी तब मैंने जिंदगी में कभी कैमरा फेस नहीं किया था। यहां तक कम ही लोग आ पाते हैं और जो आते हैं वो काफी खुशनसीब होते हैं। मैं भी उन लोगों में से हूं क्योंकि मैं केदारनाथ तक आ पाई हूं। 
Kedarnath Full Movie Amazing Facts - Sushant Singh Rajput, Sara Ali Khan -  YouTube
सारा की इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी फिल्म केदारनाथ से उनके कैरेक्टर मुक्कू को याद किया। वहीं, कुछ लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके कैरेक्टर मंसूर खान को याद करते हुए कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- मुझे तो ये पोस्ट देखकर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। वहीं, एक यूजर ने लिखा- सुशांत सिंह के बिना केदारनाथ देखने में मजा नहीं आता।
बता दे की सारा इन दिनों अपने वर्क प्रोजेक्ट्स में काफी ज्यादा बिजी दिखाई दे रही हैं। जहां सारा की हाल ही में हॉटस्टार पर गैसलाइट रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिलता हुआ भी देखा गया था। 
इसी के साथ हाल ही में सारा अली खान ने होमी अदजानिया की फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग खत्म की है। फिलहाल, सारा के पास पाइपलाइन में ए वतन मेरे वतन के अलावा जगन शक्ति की फिल्म भी है।

Desk Team