गुरु रंधावा ने रिलेशनशिप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत अच्छा लगता है……

Summary :

पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक म्यूजिकल वीडियो कुछ समय पहले आया था. जिसके बाद से ही दोनों का नाम साथ जुड़ने लगा. गुरु रंधावा  और शहनाज गिल को फोटोज और रील्स में साथ देख लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इन्हीं कयासों पर फाइनली गुरु रंधावा ने अपना रिएक्शन दिया है. पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा का कहना है कि जब लोग उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है. पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक…

पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक म्यूजिकल वीडियो कुछ समय पहले आया था. जिसके बाद से ही दोनों का नाम साथ जुड़ने लगा. गुरु रंधावा  और शहनाज गिल को फोटोज और रील्स में साथ देख लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इन्हीं कयासों पर फाइनली गुरु रंधावा ने अपना रिएक्शन दिया है. पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा का कहना है कि जब लोग उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है.

  • पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक म्यूजिकल वीडियो कुछ समय पहले आया
  • पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा का कहना है कि जब लोग उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है

रिलेशनशिप रुमर्स पर गुरु रंधावा का रिएक्शन

गुरु रंधावा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है. जहां गुरु रंधावा  ने कहा- ‘जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. साथ ही गुरु ने कहा- फैंस मुझे दुनियाभर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है. हर लड़का उस अटेंशन को चाहता है.’ साथ ही गुरु रंधावा ने कहा- ‘मैं चाहता हूं कि लोग मेरे लिए ऐसा करते रहें, मेरी लव लाइफ के बारे में बात करें. भले ही मैं अभी किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, लेकिन उस खबर की वजह से जल्द ही किसी को डेट करना शुरू कर सकता हूं…’

शहनाज और गुरु रंधावा का जुड़ा नाम

शहनाज गिल का गुरु रंधावा से  पहले राघव जुयाल से नाम जुड़ रहा था. लेकिन बीते एक साल में शहनाज और गुरु रंधावा का नाम खूब साथ लिया गया. दरअसल, शहनाज और गुरु मूनराइज नाम की एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई दिए थे. जिसके बाद से ही गुरु रंधावा और शहनाज गिल की डेटिंग की अटकलों को हवा मिली थी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।