बीते दिनों मुंबई में 64वे फिल्म फेयर अवार्ड्स का आयोजन हुआ जिसमे बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान रेड कारपेट पर सबकी निगाहें टिकी दंगल फेम फिल्म अभिनेत्री फातिमा सना शेख पर जो इस अवार्ड नाईट पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
इस अवार्ड नाईट पर फातिमा सना शेख मोनिशा जयसिंह द्वारा डिज़ाइन पिंक रंग के थाई हाइ स्लिट कॉकटेल ड्रेस में नजर आयी और साथ में उनके आकर्षक क्लच ने उनकी खुबसुरती में चार चाँद लगा दिए।
हैमबर्गर स्टाइल का ये क्लच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आपको बता दें ये क्लच मशहूर डिज़ाइनर और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फेवरेट जूडिथ लेबर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। दुनिया से सबसे मशहूर बैग और लगेज डिज़ाइनर जूडिथ लेबर अपने आकर्षक और क्रिएटिव डिज़ाइन के लिए जाने जाते है।
अगर फातिमा सना शेख के इस हैमबर्गर क्लच की कीमत की बात करें तो यकीनन ये छोटा सा क्लच होश उड़ाने वाला है। यूएस मार्किट में इस हैमबर्गर क्लच की कीमत करीब 5695 डॉलर है। वहीँ भारतीय बाजार में इस क्लच की कीमत करीब 4 लाख रूपए है।
फातिमा सना शेख अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी मशहूर है और उनकी फिल्म फेयर में शामिल होने की तस्वीरें ये साबित करती है की खूबसूरती और स्टाइल में फटीएम अच्छे अच्छों को टक्कर दे सकती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख आखिरी बात फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे सितारे थे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
इन दिनों फातिमा अनुराग कश्यप के साथ एक फिल्म कर रहीं हैं जिसके टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा वो ”भूत पुलिस” में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App









