Hanuman Ansh Seat Number 9 Mystery: जानिए Theater में क्यों खाली छोड़ी जा रही है Seat no. 9?

Summary :

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। महज 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी इस भक्ति-प्रधान फिल्म ने भारत में 130 करोड़ से अधिक का शानदार कारोबार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी और जन-आस्था को देखते हुए मिराज सिनेमाज ने हर शो में सीट नंबर 9 को नीम करोली बाबा के लिए आरक्षित (खाली) रखने का बड़ा फैसला लिया है। जानिए इस अनोखी पहल, फिल्म की कहानी और इसके ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के पीछे का पूरा सच। 

जब भी हम या आप कोई फिल्म देखने जाते हैं, तो बुकिंग ऐप खोलकर सबसे पहले अपनी मनपसंद सीट चुनते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी हाउसफुल शो में कोई एक खास सीट जानबूझकर खाली रखी जाए और चाहकर भी उसे कोई बुक न कर सके, तो मन में सवाल उठना लाजिमी है। ऐसा ही कुछ इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ के शो के दौरान देखा जा रहा है। सिनेमा चेन मिराज सिनेमाज ने हर थिएटर के हर शो में सीट नंबर 9 को रिजर्व रखने की अनाउंसमेंट की है। चलिए आपको बताते हैं इस सीट और फिल्म से जुड़े सबसे बड़े राज के बारे में।

नीम करोली बाबा के सम्मान में खाली रहेगी Seat No. 9

Why Seat 9 is reserved in Miraj Cinemas
Why Seat 9 is reserved in Miraj Cinemas ( Source: Social Media)

मिराज सिनेमाज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की कन्फर्मेशन की है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ की हर स्क्रीनिंग के दौरान सीट नंबर 9 किसी दर्शक को नहीं बेची जाएगी। यह सीट महान संत नीम करोली बाबा के प्रति आदर और श्रद्धा प्रकट करने के लिए खाली रखी जा रही है।

सिनेमाघर को चलाने वाली टीम का मानना है कि बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का ही रूप या ‘हनुमान अंश’ मानते हैं। इस पहल के बाद सिनेमाघरों में फिल्म देखने आ रहे दर्शकों के बीच भक्ति और उत्सुकता का माहौल बन गया है।

सीट नंबर 9 का हनुमान जी और अंक-ज्योतिष से कनेक्शन

Neem Karoli Baba movie Hanuman Ansh
Neem Karoli Baba movie Hanuman Ansh ( Source: Social Media)

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि बाबा के लिए सीट नंबर 9 ही क्यों चुनी गई? दरअसल, अंक-ज्योतिष (Numerology) और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नंबर 9 को मंगल ग्रह का प्रतीक माना गया है।

ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह हमें हिम्मत, कभी न खत्म होने वाली ताकत, निडरता और मजबूत इरादा (जिद्द) देता है और यही गुण भगवान हनुमान जी के स्वरूप को दिखाते हैं। नीम करोली बाबा की पूरी आध्यात्मिक पहचान ही हनुमान जी की निष्काम भक्ति से जुड़ी हुई है। इसी धार्मिक जुड़ाव की वजह से सीट नंबर 9 को ही बाबा के नाम पर खाली रखने का फैसला लिया गया।

क्या है फिल्म की कहानी और कितना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

Connection between Seat 9 and Lord Hanuman
Connection between Seat 9 and Lord Hanuman ( Source: Social Media)

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन (लक्ष्मण दास), उनके संन्यास , चमत्कारों और हनुमान जी के लिए उनके सच्चे और निस्वार्थ प्यार के सफर को सामने लाती है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये से बेहद धीमी शुरुआत की थी। लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव ‘वर्ड ऑफ माउथ‘ और जन-आस्था की बदौलत करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 32 दिनों में भारत में ₹132.13 करोड़ नेट (ग्रॉस ₹155.94 करोड़) का रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर लिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली धार्मिक-ड्रामा फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है।

आपको बता दें, कहानी की शुरुआत 20वीं सदी के भारत से होती है, जहाँ कम उम्र में ही मां को खोने के बाद लक्ष्मण दास (बाबा जी) वैराग्य धारण कर लेते हैं और भक्ति तथा समाज सेवा के मार्ग पर निकल पड़ते हैं। आगे फिल्म में उनके डिवाइन मिरेकल, हनुमान जी के प्रति उनकी सच्ची और बिना किसी स्वार्थ और कैसे वे लाखों लोगों के मेंटर बने, इसी स्पिरिचुअल जर्नी को गहराई से दिखाया गया है।

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी डायरेक्टेड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर परफॉर्म किया है। अगर आप भी ‘हनुमान अंश’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो थिएटर में सीट नंबर 9 को खाली देखकर चौंकिएगा मत।

Read More: OTT vs TV Industry: टीवी का दौर खत्म, क्या OTT खा गया छोटे पर्दे का राज? जानिए क्यों अब..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।