कोरोना वायरस के कहर ने देशभर में हड़कंप मचाया हुआ है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख आज देश में आम लोगों से लेकर क्रिकेटर,सेलेब्स हर कोई परेशान है और दवाई, इंजेक्शन और बेड की किल्लत जारी है। हाल ही में लगातार लोगों की मदद के लिए सोनू सूद सामने आ रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर मदद मांगी थी, उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। सोनू सूद ने उनकी मदद की तो भज्जी ने सोशल मीडिया पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

कोरोना संकट के बीच लगातार लोगों के मदद करने के लिए आगे आ रहे सोनू सूद को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर एक्टर से मदद मांगी थी,उन्होंने ये मदद कर्नाटक में एक मरीज के लिए मांगी थी। हरभजन सिंह ने ट्वीट किया था ‘1 रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है। अस्पताल का नाम बसप्पा है और ये कर्नाटक में स्थित है,उनका ये ट्वीट देखने के बाद सोनू सूद ने रिएक्ट किया था, ‘भज्जी, इंजेक्शन पहुंच जाएगा।

ऐसे में भज्जी के मदद मांगने के कुछ घंटे के बाद ही सोनू सूद ने उनकी परेशानी को हल कर दिया,जिसके बाद हरभजन सिंह ने उनका एक्टर का आभार जताया। हरभजन ने लिखा, ‘शुक्रिया भाई… ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

गौरतलब है, सोनू सूद लगातार लोगों के लिए ऑक्सीजन बेड और रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजाम करने में जुटे हुए हैं, लोग सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता से मदद मांग की गुहार लगा रहे हैं और सोनू सूद भी कोरोना काल में लोगों की मदद करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने बेशक देश में कोहराम मचा के रखा हो, लेकिन सोनू सूद इस दौर में भी लोगों का मनोबल बनाए हुए हैं। यही नहीं अभिनेता ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं, जो जल्द भारत आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर बताते हैं,कई प्रयास के बावजूद भी वह मदद नहीं कर पाए क्योंकि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ही चरमरा गई है, लेकिन लोग सोनू का मदद के लिए शुक्रिया अदा भी करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



