बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी कमाई में छोड़ा पीछे? Rashmika Mandanna ने 5 अलग शहरों में खरीदे 5 आलीशान घर!

Summary :

अपनी क्यूट स्माइल से दर्शकों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना इस दिनों 5 शहरों में 5 फ्लैट्स को लेकर चर्चाओं में हैं। ट्विटर पर ये चर्चाएं हैं कि एक्ट्रेस ने 5 अलग-अलग शहरों में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं। अब इसपर रश्मिका मंदान का रिएक्शन आया है।

साउथ के मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म पुष्पा द राइज की सक्सेस के बाद रश्मिका ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। हाल ही में रश्मिका की फिल्म मिशन मजनू रिलीज हुई है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है।
फिल्म किरिक पार्टी से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली रश्मिका ने अपने 7 सालों में कई सफल फिल्मों में काम किया है। मगर इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों खबरें है कि रश्मिका में 5 अलग-अलग शहरों में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं। अब इन खबरों पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन आया है।
दरअसल, हाल ही में ट्वीटर पर एक न्यूज पोर्टल ने ये क्लेम किया था कि अपने कुछ समय के फिल्मी करियर में रश्मिका मंदाना ने 5 अलग-अलग जगहों पर 5 अलग-अलग घर खरीदे हैं। जिसमें गोवा, हैदराबाद, कुर्ग, मुंबई और बैंगलोर में उनके फ्लैट्स होने की बात कही गई थी। इस पोस्ट पर रश्मिका मंदाना ने रिएक्ट किया है।

रश्मिका मंदाना ने खुद को लेकर किए जा रहे दावे की खुद सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस ने वायरल पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘काश ये सच होता’। इसी के साथ रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है जिसके कैप्शन में अदाकारा ने लिखा, ‘खुश रहो दोस्तों.. उम्मीद रखो..तुम्हारी खुशी और शांति सब से ऊपर आती है..जीवन नकारात्मक भावनाओं के लिए बहुत छोटा है।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिलहाल ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ये पहली बार होगा जब नेशनल क्रश रश्मिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ देखने को मिलेगी। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

Desk Team