हेटर्स ने दी अली गोनी की बहन को गालियां, गुस्से में एक्टर ने ट्विटर से से बनाई दूरी

Summary :

अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। एक तरफ जहां उनके लाखो फैन है वही दूसरी ओर उनके कई हटर्स भी है जिनके चलते अब एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।

अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। ‘बिग बॉस’ ने उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ा दी। अब अली गोनी के फैंस की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। वही जब किसी को कही से इतना प्यार मिलता है तो दूसरी तरफ हेटर्स भी सामने आ ही जाते है। अली गोनी के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। एक तरफ जहां उनके लाखो फैन है वही दूसरी ओर उनके कई हटर्स भी है जिनके चलते अब एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। 
आपको बता दे, अली किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इस बात की जानकारी भी अली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है कि वो कुछ वक्त के लिए ट्विटर से ब्रेक ले रहे हैं। अली ने ये ब्रेक गुस्से में लिया है। एक्टर ने ट्वीट कर बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके परिवार और बहन को गालियां दे रहे हैं और ये बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है इसलिए वो ट्विटर छोड़ रहे हैं।

अपने पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा ‘कुछ अकाउंट्स देखे जो मेरे बहन को गालियां दे रहे हैं और उसे लेकर नेगेटिव बातें बोल रहे हैं। मैं चीजों के नज़रअंदाज़ करता रहता हूं। पर ये कुछ ऐसा है जिसे मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। मेरे परिवार को यहां खींचने की हिम्मत मत करना। मैं अभी बहुत गुस्से में हूं और अपना अकाउंट डिलीट कर सकता हूं।’

इस ट्वीट के बाद अली ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट तो नहीं किया, लेकिन दूरी ज़रूर बना ली। अगले ट्वीट में अली ने लिखा ‘कुछ वक्त के लिए ट्विटर छोड़ रहा हूं। मेरे लोगों को बहुत सारा प्यार।’

आपको बता दें कि अली हाल ही में टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नज़र आए थे। अली ने बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा जैस्मिन भसीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अली और जैस्मिन ने बिग बॉस में ही अपने प्यार का इज़हार किया था। अब दोनो अक्सर ही साथ नज़र आते हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी की जाती है।

Desk Team