टीवी के इन 15 मशहूर अभिनेताओं को रातोंरात शो से किया गया रिप्लेस और किरदारों को मिले नए चेहरे

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे है जो रातों रात शो से गायब हो गए या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

आजकल टीवी इंडस्ट्री मे टीआरपी की ऐसी होड़ देखने को मिलती है की मेकर्स शो को हिट करने के लिए कुछ भी कर जाते है। चाहे कहानी को यू टर्न देना हो या फिर किसी किरदार को रिप्लेस करना हो शो को कामयाब करने के लिए हर हथकंडे अपनाये जाते है। वहीँ कलाकार भी कम नहीं है अच्छा ऑफर मिलते ही शो से तुरंत गायब हो जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे है जो रातों रात शो से गायब हो गए या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।  
1.करण मेहरा-विशाल सिंह (कार्तिक सिंघानिया-ये रिश्ता क्या कहलाता है)

पहले करण मेहरा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कार्तिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे थे पर उन्हें रिप्लेस करके विशाल सिंह को इस रोल में लिया गया। 
2.करण सिंह ग्रोवर- राकेश वशिष्ठ (असद अहमद खान-कबूल है)

मशहूर टीवी शो कबूल है’ में  असद अहमद खान का किरदार करण सिंह ग्रोवर निभा रहे थे फिल्मों में मौका मिलते ही करण ने शो को छोड़ दिया फिर उनकी जगह राकेश वशिष्ठ ने ली। 
3.करण ग्रोवर- राकेश वशिष्ठ (ईशान-बहु हमारी रजनीकांत)

करण ग्रोवर को आपने बहु हमारी रजनीकांत में साइंटिस्ट ईशान का रोल अदा किया था। उनके जाने के बाद शो में राकेश वशिष्ठ नजर आए थे।
4.अथर हबीब-यश गेरा (सूर्य महेश्वरी-ये रिश्ता क्या कहलाता है)

यश गेरा ने सीरियल’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सूर्य महेश्वरी  निभाया था और बाद में उनकी जगह अथर हबीब ने ली। 
5.वैभव रॉय-अली गोनी ( राज कपूर- कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान)

वैभव रॉय मशहूर सीरियल कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान में राज कपूर का रोल निभा रहे थे। उनके शो से अलग हो होने के बाद अली गोनी को शो का हिस्सा बनाया गया।
6.शोएब अब्राहिम-धीरज धूपर (प्रेम भारद्वाज-ससुराल सिमर का)

दीपिका कक्कड के जानेमाने शो ‘ससुराल सिमर का’ में शोएब इनके पति प्रेम के किरदार में नजर आए थे। लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस करके धीरज धूपर को प्रेम के किरदार में लिया गया। 
7.यशपाल शर्मा-राजेश कुमार (भगवान दास चौबे- नीली छतरी वाले)

मशहूर अभिनेता यशपाल शर्मा सीरियल नीली छतरी वाले में भगवान दास चौबे का मुख्य किरदार निभा रहे थे लेकिन बीच में उनके शो छोड़ने पर कॉमेडियन राजेश कुमार ने ये लीड किरदार निभाया। 
8.गौतम गुलाटी-करण गोड़वानी (विक्रम राठी-दिया और बाती हम)

बिग बॉस में एंट्री मिलते ही गौतम गुलाटी ने शो ‘दिया और बाती हम’ में  विक्रम राठी के किरदार को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह शो में करण गोड़वानी को लिया गया। 
9.शशांक व्यास-शक्ति आनंद (जगिया- वालिका वधू)


सीरियल वालिका वधू में जगिया का किरदार निभाने वाले शशांक व्यास के शो छोड़ने के बाद  शक्ति आनंद ने उनकी जगह ली। 
10.अरजीत तनेजा-विन राणा (पूरब खन्ना-कुमकुम भाग्य)

हिट शो कुमकुम भाग्य में अरजीत तनेजा पूरब खन्ना का किरदार निभा रहे थे  मेकर्स से मतभेद होने पर उन्होंने शो छोड़ दिया और उनकी जगह विन राणा को इस किरदार के लिए चुना गया। 
11.रोहन मेहरा-ऋषि देव- शहजाद शेख ( नक्ष सिंघानिया-ये रिश्ता क्या कहलाता है)

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहन मेहरा नक्ष सिंघानिया का किरदार निभा रहे थे लेकिन कुछ समय बाद ऋषि देव ने उन्हें रिप्लेस किया था पर ऋषि ने भी कुछ समय बाद शो छोड़ दिया और अब शहजाद शेख इस किरदार को निभा रहे है।
12.निखिल आर्या-रजत दाहिया (निखिल सूद-कुमकुम भाग्य)

निखिल आर्या को कुमकुम भाग्य में ब्रेक दिया गया था। ब्रेक के बाद वो शो पर नहीं लौटे। जिसेक बाद रजत दाहिया निखिल सूद के किरदार में नजर आए।
13.रिषभ सिन्हा-विक्रांत सिंह मेसी (आयान-कबूल है)

‘कबूल है’ में करण सिंह ग्रोवर के अलावा रिषभ सिन्हा ने भी सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था।
14.सिद्धांत गुप्ता-नमन शॉ (कुंज सरन-टशन ए इश्क)


सीरियल टशन ए इश्क में नमन शॉ ने कुंज सरन का किरदार निभा रहे  थे सिद्धांत गुप्ता को रिप्लेस किया था।
15.निखिल आर्या-रजत दाहिया (निखिल सूद-कुमकुम भाग्य)


कुमकुम भाग्य में निखिल आर्या को  ब्रेक दिया गया था। ब्रेक के बाद वो शो पर नहीं लौटे। जिसेक बाद रजत दाहिया निखिल सूद के किरदार में नजर आए।

Ujjwal Jain