रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में विलेन के किरदार में दिखेगा ये दमदार स्टार

Summary :

फिल्म सूर्यवंशी से गुलशन ग्रोवर वापसी कर रहे है जो बॉलीवुड में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर है। गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया और फिल्म के बारे में अपनी राय दी।

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की इन दिनों शूटिंग चल रही है और ये फिल्म अभी से ही खूब सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है और अब इस फिल्म के लिए नेगेटिव किरदार के लिए नाम फाइनल कर लिया गया है। 
इस फिल्म से गुलशन ग्रोवर वापसी कर रहे है जो बॉलीवुड में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए मशहूर है। गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया और फिल्म के बारे में अपनी राय दी। 
बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। 
गुलशन ग्रोवर एक बार फिर पर्दे पर बैडमैन बनने को तैयार हैं। गुलशन ग्रोवर फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। सूर्यवंशी की शूटिंग इस वक्त बैंकॉक में चल रही है। गुलशन भी टीम में शामिल हो चुके हैं। 
फिल्म सूयर्वंशी में अक्षय कुमार एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का रोल निभाएंगे। उनके अपोजिट कैटरीना कैफ उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। 
गुलशन ने कहा कि वह रोहित शेट्टी की फिल्मों के बहुत बड़ फैन हैं। अब तक उन्हें जितनी सफलता मिली है, यह वे डिजर्व करते हैं। वे अपनी फिल्में बनाते समय अपने परिवार और युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हैं।]]
 उन्होंने बताया कि अक्षय के साथ दोबारा काम करने को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। गुलशन ने कहा कि स्क्रीन पर काम करने के अलावा भी अक्षय के साथ उनका तालमेल अच्छा है। वे उनके भाई की तरह हैं। वे बहुत पॉजीटिव हैं और बहुत सपोर्ट करने वाले हैं।

Ujjwal Jain