#JusticeForTwinkleSharma : अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या पर फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा

Summary :

अक्षय कुमार , सोनम कपूर , सनी लियॉन , अनुपम खेर जैसे कई सितारों ने ट्वीट करके सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की और खुद को शर्मसार बताया। पुलिस और कानून प्रशासन को भी जमकर कोसा जा रहा है जिसके राज में इस तरह की निर्मम हत्या हुई है।

अलीगढ़ के टप्पल इलाके में कुछ रुपये को लेकर हुए विवाद से ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दिया है, अब तक इस मामले में  5 पुलिसवाले सस्पेंड किए जा चुके हैं। 
वहीं मतृक के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। मासूम बच्ची की बेरहमी से ह्त्या पर बॉलीवुड सेलेब्स का पारा भी चढ़ चुका है।
अक्षय कुमार ,  सोनम कपूर , सनी लियॉन , अनुपम खेर जैसे कई सितारों ने ट्वीट करके सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की और खुद को शर्मसार बताया। पुलिस और कानून प्रशासन को भी जमकर कोसा जा रहा है जिसके राज में इस तरह की निर्मम हत्या हुई है। 
 आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने गुरुवार को बताया कि गत 31 मई को टप्पल से लापता हुई तीन साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव गत 2 जून को उसके घर के पास के एक कूड़े के ढेर में दबा पाया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता बनवारी लाल शर्मा की शिकायत पर जाहिद और असलम नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 
उनसे पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों का बच्ची के पिता से 5000 रूपए  के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। कुलहरि ने बताया कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं। बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। 
देखिये बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन मासूम की हत्या पर :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.


11.


12.


Ujjwal Jain