सलमान खान का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुई हिमांशी खुराना, बर्तन धुलाई के सच का किया खुलासा

Summary :

जब से हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकली हैं, फैंस असीम रियाज के साथ उनकी केमिस्ट्री को मिस कर रहे हैं। भले ही हिमांशी शो से बाहर आ गयी हो पर सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रही है। बिग बॉस के घर में ही हिमांशी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रही थी।

जब से हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकली हैं, फैंस असीम रियाज के साथ उनकी केमिस्ट्री को मिस कर रहे हैं। भले ही हिमांशी शो से बाहर आ गयी हो पर सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रही है। बिग बॉस के घर में ही हिमांशी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रही थी। 
हाल ही में हिमांशी खुराना एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्ख़ियों में है पर इस बार उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा है।असीम का खुलकर समर्थन करने के बाद, हिमांशी बिग बॉस 13 पर अपनी राय रखने के लिए काफी मुखर रही है पर अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर है। 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिमांशी शो के होस्ट सलमान खान का मजाक उड़ा रही है। ये मामला तब का है जब शहनाज़ गिल की कप्तानी के दौरान सलमान खान ने घर में एंट्री की थी और घरवालों को साफ़ सफाई का पाठ पढ़ाते हुए खुद बर्तन धोने लगे थे। 
वीडियो में, हिमांशी अपनी मैनीक्योर कर रही है और बेहद आरामदायक – बेपरवाह रिएक्शन दे रही है। हिमांशी वीडियो में ये कहती दिखाई दे रही है कि बिग बॉस के घर में बर्तन धोने से उसके नाखूनों को बर्बाद कर दिया है। इस बात पर दुसरे व्यक्ति (जो वीडियो कैप्चर कर रहा है) ने खुलासा किया कि होस्ट सलमान खान ने हाल ही में शो में बर्तन धोए। 

यह सुनकर, हिमांशी सलमान पर कटाक्ष करती है और कहती है, ‘उन्हें बर्तन धोने के लिए 600 करोड़ रुपये मिलते हैं, और अब तो रकम और भी बढ़ गयी है। ‘ बाद में दोनों सलमान की इनकम पर चर्चा करने लगे। यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग हिमांशी को उसकी टिप्पणियों के लिए खूब ट्रोल कर रहे है। 
अब, हिमांशी ने वायरल वीडियो के लिए सफाई के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर जाकर अपनी बात रखी। ट्वीट्स में उसने खुलासा किया कि वह बीती शाम नेल बार में थी। वहां मैंने कहा कि बर्तन करके मेरे सारे नाखून खराब हो गए। इस बात पर वीडियो बनाने वाले रिपोर्टर ने कहा कि सलमान ने भी बर्तन धोये थे। जिस पर मैंने जवाब दिया, ‘उसने धोया होगा, उसे इसके लिए पैसे मिल रहे हैं। वह मेजबान है, यह उनका काम है। हिमांशी ने कहा कि यह केवल मजाक था और कुछ नहीं।
अपने रुख को स्पष्ट करने के बाद, हिमांशी ने खुलासा किया कि रिपोर्टर चाहता था कि वो सलमान खान को  एक पक्षपाती होस्ट कहें क्योंकि सलमान ने उसकी कप्तानी के दौरान शहनाज़ की मदद की थी लेकिन उसकी नहीं। हालांकि, वह अपने रुख पर खड़ी थी कि उसने कुछ भी गलत नहीं कहा है और ऐसा करने का इरादा भी नहीं था।

Ujjwal Jain