कैसे बने Altaf Shaikh, MC Stan? रैपर रफ्तार ने भी टैलेंट देखकर एक बेहतरीन मौका था दिया

Summary :

टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 16 के टॉप 5 फाइनलिस्ट के लिस्ट में अपने जगह बना लेने वाले MC STAN को आज शयद ही ऐसा कोई हो जो न जनता हो लेकिन क्या आप जानते हैं क़ि बिग बॉस में आने से पहले से ही MC करोड़ो की कमाई करते हैं वह अपने यूट्यूब वीडियो और कंसर्ट्स से हर महीने करोड़ो रूपये कमा लेते हैं।

आज ही का दिन यानी जब बिग बॉस 16 को अपना फाइनलिस्ट मिल जायेगा। और कोई एक उनमे से बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ले जायेगा। अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतता देखने के लिए फैंस की धड़कने बेकरार हैं और आज तो उनकी एक्ससाइटमेंट देखने लायक हैं। बस सबकी आंखें अब ये देखने को इंतज़ार कर रही हैं की कौन ‘बिग बॉस’ की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम कर ले जायेगा। 
बता दे कि इस वक्त टॉप 5 कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में ट्रॉफी की जंग लड़ रहे हैं और सभी के बीच मुकाबला काफी कड़ा हैं। उनमें से ही एक हैं, MC Stan. हमेशा किसी न किसी विवादों में रहने वाले MC Stan को खुद घर में एंट्री लेते वक्त इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वो बिग बॉस का इतना दूर का सफर तय कर पाएंगे। आज वही चेहरा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं और साथ ही ‘बिग बॉस’ में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में तो और चार-चांद लग गए हैं। 
इस गाने ने दिलाई थी पॉपुलैरिटी 
ये बायत शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे की MC Stan का असली नाम अल्ताफ शेख है और वो पुणे के रहने वाले हैं। साथ ही उन्होंने बेहद ही कम उम्र से ही अपने गाने की कला को शुरू कर दिया था यही नहीं बल्कि आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि MC Stan मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी गाना गा चुके हैं। 
लेकिन सबसे ज़्यादा MC Stan को उनके गाने ‘वाटा’ के लिए नाम मिला। और ये गाना इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया कि वो यंग जनरेशन के बीच में एक सितारा सा बन गए। जिसके चलते इस सॉन्ग को यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे। 
करोड़ो रुपयों की कमाई करते हैं MC Stan
गौरतलब हैं कि MC Stan सिर्फ 23 साल के हैं और इतनी कम उम्र में भी उनकी कमाई करोड़ों में है। अब उनकी नेटवर्थ की बात करें तो MC Stan  50 लाख की सपत्ति के मालिक हैं। वह हर महीने अपने गानों और यूट्यूब व कॉन्सर्ट से लाखों रुपये कमाते हैं जिनकी गिनती तक हम आपको नहीं बता सकते।  गरीब परिवार में जन्मे MC को उनके घरवाले खूब ताने दिया करते थे क्योंकि वह गानों और रैप पर ज्यादा ध्यान देते थे। 
लेकिन फिर MC Stan ने आज जो मुकाम हासिल किया उसके लिए उन्होंने दिलो जान से मेहनत की और आज उनकी वही मेहनत रंग लाती भी नज़र आ रही हैं। बल्कि उन्होंने अपने इसी स्ट्रगल को गाने के जरिए बताना शुरू कर दिया था जो लोगो के दिलो तक सीधा पहुंचा और बस फिर क्या था सफलता उनके कदम चूमने लगी और आज MC ने वो कर दिखाया जो शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। 

Desk Team