आपने कई मोटिवेशनल कहानी सुनी होगी, जिसमे कोई अपनी जिंदगी के उन कठिन दिनों को सबसे बताता है जब वो अपनी लाइफ को लेकर काफी ज्यादा स्ट्रगल कर रहा था| हर कोई अपने जीवन में किसी ना किसी संघर्ष से ही आगे निकला है आप अपने आप को भी इसका उदहारण मान सकतें है क्योंकि सब कोई मेहनत करके ही आगें बढ़ता है| सोशल मीडिया पर भी आपको कई ऐसी स्टोरी मिल जायेंगी जिसमे कोई स्ट्रगल की स्टोरी होगी|
आज कल सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय की हौसला को सब दाद दे रहे है| एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दिव्यांग डिलीवरी वाला दिखाई दे रहा है| उनके इस काम को सभी लोग काफी प्रेरणा देने वाला बता रहें हैं। कपंनी ने ट्वीट करके इनको अपना हीरो नाम दिया है| लोगों को अपना कामा टालने के लिए बहाने चाहिए बहाना बनाने वालो को इस डेलिवरी बॉय से कुछ सबक लेना चाहिए| जो लोग भी अपनी किस्मत और अन्य चीजों को दोष देते है कि, मैं आज अपनी किस्मत की वजह से यहाँ हु कुछ नहीं कर पाया इनको देखकर कुछ सीख लें |
Hats off to this man #Zomato #zomatoindia pic.twitter.com/36AyCdcPsB
— Himanshu (@himanshuk783) February 8, 2023
वीडियो में आपको एक आदमी अपनी ही धुन में मोटेरराइज व्हीलचेयर पर सवार होक जाते हुए दिखाई दे रहा होगा| शख्स ने एक कंपनी की टी-शर्ट पहन रखी हैं साथ ही अपने सिर का ध्यान रखते हुए उसने हेलमेट भी लगा रखा है| तभी एक स्कूटी सवार शख्स उस डिलीवरी बॉय का वीडियो बना लेता है वीडियो में वो एक प्यारी से हसी देते हुए नजर आये| वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि आप यहां काम करते है तो वो बोलते है हां और यहां काम करने के लिए हौसला चाहिए|
ऐसी प्यारी से बात के साथ सभी लोग उनके हौसले की दाद दे रहें है कुछ यूजर ये भी कह रहे है की जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हराना चाहिए| उनके जस्बे को सलाम हैं| इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है अभी तक इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है| लोग इनको असली हीरो बता रहे है| सच में करने की चाह होनी चाहिए बाकि तो सब काम हो ही जाते है|