कोरोना वायरस के कारण सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे भारत में शुरु हो गई है। वहीं दूसरी तरफ अपने-अपने कामों पर भी बॉलीवुड सितारे लौट गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स बहुत सक्रिय रहते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के महशूर एक्टर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने एक तस्वीर साझा की है जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

हालांकि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का अब तलाक हो चुका है। मगर दोनों के बीच अभी भी दोस्ती कायम है जो कि उनके बच्चों की वजह से बनी हुई है। वैसे तो एक-दूसरे के समर्थन में कई बार दोनों को देखा गया है। इसके अलावा एक-दूसरे एक साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा करते ही हैं।

अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सुजैन खान ने साझा की है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उसके साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। सुजैन खान ने लिखा, अगर तुम चले जाओगे,मैं रोऊंगी नहीं,एक दिन भी बर्बाद नहीं करुंगी।
इसके बाद एक्स वाइफ की तस्वीर की ऋतिक रोशन ने तारीफ की आैर कमेंट भी किया। ऋतिक ने कहा, सुपर पिक। इस पर सुजैन ने रिप्लाई करते हुए कहा, वह ‘लुक अवे’ लुक बनाने की कोशिश कर रही थीं।

बता दें कि सुजैन खान अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन के साथ लॉकडाउन के दौरान घर में रहीं थीं। दरअसल अपने दोनों बच्चों की देखभाल को देखते हुए सुजैन ने यह फैसला लिया था। हालांकि ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने भी सुजैन के इस फैसले की जमकर तारीफ की थी। वैसे तो ऋतिक के परिवार का आज भी अहम हिस्सा सुजैन हैं। इतना ही नहीं परिवार को जब उनकी जरूरत होती है तब वह उनके साथ होती हैं।



Download Android App
Download iOS App



