बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं। ऐसे में फैंस एक्टर की एक झलक देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। तो बस ऋतिक ने अपने चाहने वालों की इस विश को पूरा कर दिया है। जी हां, दरअसल हाल ही में ऋतिक मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। लेकिन इन दौरान लोग उन्हें यहां देख खुश होने से ज्यादा हैरान है।

मिस्ट्री गर्ल ने किया ध्यान आकर्षित
हाल ही में ऋतिक रोशन जब मुंबई के एक रेस्ट्रोरेंट से बाहर आये तब वह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। खास बात तो यह है कि ऋतिक ने उनका हाथ थामा पकड़ा हुआ था। ऐसे में दोनों को इस तरह साथ में देख सभी लोग हैरान हो गए और बस फिर क्या था पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। हालांकि, एक्टर यहां बिना रुके सीधा अपने कार में बैठकर तुरंत वहां से चलते बने।

वायरल हुआ वीडियो…
अब ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं और वह पहले लड़की को कार बैठाते हैं और बाद में खुद भी कार में बैठकर उनके साथ वहां से चले जाते हैं।
खैर, ऋतिक का लुक उनके फैंस को अपना दीवाना बना रहा है और वह इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल करने लगे हैं। इस बीच यूजर्स ने पूछा, क्या ये ऋतिक की गर्लफ्रेंड हैं? वहीं कई लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि आखिर वह लड़की कौन हैं। खैर इसका खुलासा तो वक्त के साथ ही हो पाएगा?




ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें ऋतिक रोशन आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ में नजर आये थे। फिलहाल उनके हाथ अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार उनकी और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में दिखेगी। इसके बाद वह साउथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक और ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



