देश में पिछले 24 घंटे में 2.35 लाख नए मामले सामने आए वहीं 871 लोगों की मौत हुई है। इस बीच 3.35 लाख लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इन आंकड़ों के बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 20 लाख पहुंच गई है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 13.39 प्रतिशत पर आ गई है।
इसी कड़ी में राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्र पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को उनके ऑफिस से एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। यह पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ हैं तथा कोई लक्षण नहीं है । उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अनुरोध किया है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस सम्बंध में ट्वीट करते हुए कहा है, “आज मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं स्वस्थ हूँ तथा मुझे कोई लक्षण नहीं है। मेरे संपर्क में आए सभी जनों से आग्रह करता हूँ कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।’


Download Android App
Download iOS App



