इस साल Saba Azad के साथ Hrithik Roshan करेंगे दूसरी शादी? वेडिंग डेट को लेकर आया अपडेट

Summary :

रूमर्स हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद इस साल शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं अब इनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रहीं है कि ये कपल नवंबर 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

इस साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं, लगता है जल्द ही इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज़ सामने आने वाली है। अब एक और कपल के शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। और इस बार जिनके दूल्हा- दुल्हन बनने की खबर सामने आ रही है वो कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन और उनकी लेडी लव सबा आज़ाद हैं। 
दरअसल रूमर्स हैं कि ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद इस साल शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं अब इनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रहीं है कि ये कपल नवंबर 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें, काफी समय से इनकी शादी और सगाई को लेकर खबरें आ रही हैं। 
लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपनी शादी की खबरों पर कुछ भी नहीं बोला है। वहीं, ये खबर भी सामने आई है कि अब सबा आजाद रोशन परिवार के काफी क्लोज हो गई हैं। अगर बात इनकी वेडिंग डेट की करें कि ये खबर कहा से सामने आई, तो आपको बता दें, एक वेरिफाइड अकाउंट से एक ट्वीट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 
इस ट्वीट के मुताबिक, ऋतिक रोशन नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। न तो ऋतिक और न ही सबा ने इस वायरल ट्वीट पर कोई रिएक्शन दिया है।
आपको बता दें, कुछ समय पहले ही ऋतिक ने सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद अक्सर ये दोनों साथ में नज़र आते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी ये दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। 

Desk Team