आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च होने वाली है। पहला मुकाबला चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है। आईपीएल के लिए सभी टीमें तैयारियां में जुड़ चुकी है और ट्रेनिंग स्टेशन अलग-अलग शहरों में ले रही है। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेनिंग सेशन भी शुरू हो चुकी है जहां टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सेशन में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। धोनी के पहुंचते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह भीड़ नासिक एयरपोर्ट पर थी बल्कि उनके होटल तक थी।

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान और चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ट्रेनिंग कैंप के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। उनका वहां जोरदार स्वागत किया गया। वही वह एक नए लुक में नजर आए। पिछले साल के आईपीएल की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके पूरी तरह से फ्लॉप हुई थी। पिछले साल इस टीम का पोजीशन नौवां स्थान था। वही माही की टीम 14 में से मात्र 4 मैच ही जीत पाई थी। हालांकि सीएसके के साथ-साथ मुंबई इंडियंस वी 8 पॉइंट के साथ थी मगर वह दसवें स्थान पर थी क्योंकि रन रेट के मामले में वह कुछ ज्यादा ही पीछे थी।

पिछले साल आईपीएल सीजन 15 के शुरुआत होने से पहले धोनी ने कप्तानी का जिम्मा अपने साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंप दिया था। हालांकि जडेजा आईपीएल के आधे सेशन में ही कप्तानी को त्याग दिया था और वापस से धोनी को कप्तानी सौंपी गई थी। वही इस बार देखना है कि धोनी की टीम मेरे को सुधार आता है या नहीं। माही ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2010 2011 2018 और 2021 में आईपीएल चैंपियन बनाया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टीम में धोनी के अलावा कई और भी खिलाड़ी हैं मगर कप्तानी का जिम्मा किसे सौंपा जाए यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है। पिछले साल के दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया था। तो कयास अभी तक यही लगाए जा रहे हैं कि धोनी की जगह पर अब बेन स्टोक्स फ्यूचर में सीएसके के कप्तान बनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



