अगर इसे रियल मे देख लिया तो…, अवनीत कौर के बारे मे ये क्या कह गए केआरके?, अब खुद हुए ट्रोल

Summary :

अब केआरके ने अवनीत को टारगेट करते हुए लिखा, ‘आप पब्लिक की चॉइस के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इस लड़की अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स है! अगर आपने इसको सामने से रियल में देख लिया, तो आप चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर पड़ोगे!’

कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके सेलिब्रिटीज पर निशाना साधने से बाज़ नहीं आएंगे, ये तो अब तक सबको समझ आ ही चूका है। लेकिन दूसरो को निचा दिखाते- दिखाते वो खुद कितना निचे गिरने वाले है, इसका शायद उनको भी अंदाज़ा नहीं है। अब उनका हालिया ट्वीट देख ऐसा लग रहा है जैसे केआरके ने बेशर्मी ही सभी हदे पार कर दी है। आपको बता दे, अब केआरके ने एक 21 साल की लड़की के लुक्स का सरेआम मज़ाक बना डाला है। 
बड़े दुख की बात है कि इस लड़की का मज़ाक भी इसलिए बना क्योकि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते है। जो केआरके को पसंद नहीं आया। आपको बता दे, ये लड़की कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवनीत कौर है। कमाल की बात ये है कि अवनीत ने अपनी मेहनत के दम पर ये पॉपुलैरिटी और फैंस का बेशुमार प्यार हासिल किया है, जिसके बावजूद भी उन्हें केआरके जैसे लोगो का सामना करना पड़ रहा है। 
आपको बता दे, अब केआरके ने अवनीत को टारगेट करते हुए लिखा, ‘आप पब्लिक की चॉइस के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इस लड़की अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स है! अगर आपने इसको सामने से रियल में देख लिया, तो आप चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर पड़ोगे!’

हालांकि इसके बाद खुद केआरके अपनी बातो से मुकर गए। अवनीत कौर को ट्रोल करने के बाद उन्होंने अपनी सफाई भी दी। अपने अगले ट्वीट में केआरके ने लिखा, ‘मेरा कहने का मतलब ये था, कि ये जरूरी नहीं कि, लोग किसी को उनके लुक्स के लिए ही पसंद करें। और भी कई चीजें है जो लोगों को स्टार बना सकती हैं।’ भले ही केआरके ने अवनीत को ट्रोल करने के बाद यु टर्न मारने कि कोशिश कि लेकिन वो सोशल मीडिया यूज़र्स के गुस्से का शिकार हो ही गए। 

एक यूजर ने केआरके से पूछा, ‘क्या पूरे वर्ल्ड में ऐसा कोई है, जिसके बारे में तुम अच्छा बोलते हो?’ तो किसी ने लिखा, ‘एक बार में डिसाइड कर लो न तारीफ करनी है या बुराई। ऐसे गिरगिट वाले काम मत करो।’ एक ने ट्वीट किया, ‘पहली, ओरिजिनल पोस्ट ही सोच समझकर लिखाकर भाई, जेल जाकर भी समाज नहीं आई!’ 
तो किसी ने कहा, ‘देखो लुक्स कि बात कौन कर रहा है। अगर ये क्राइटेरिया होता तो तुम्हारे जीरो फोल्लोवेर्स होते।’ वही एक शख्स ने केआरके को ट्रोल करते हुए कहा, ‘KRK भाई तू अपने दिमाग का इलाज करा ले किसी की बेटी पर ऐसा  कमैंट्स मत कर के कोई तेरी बेटी पर भी कमेंट करे …..’

Desk Team