भारत का स्वतंत्रता दिवस आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सब अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। बॉलीवुड भी इस अवसर को मनाता है और काफी जोर-शोर से स्वतंत्रता दिवस को मनाता है। बता दें कि मेलबर्न में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्टर्स ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आई थी और दोनों ही काफी सुंदर लग रही थी।
बता दें कि इस मौके पर एश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ भारतीय ध्वज लहराया है। इस मौके पर ऐश ने आईएफएफएम 2017 के कार्यक्रम में आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर इस जश्न में राष्ट्रगान भी गाया था।
ऐश्वर्या को दिए इस सम्मान के लिए मेलबर्न का शुक्रिया अदा किया। ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, मैं दिल से आप सब को धन्यवाद देती हूं। आपने आज मुझे इतना महत्तवपूर्ण और प्यार भरा अनुभव दिया है। मैं और मेरी बेटी आराध्या इसे जिंदगी भर याद रखेंगे।
First Indian Mom Gorgeous #AishwaryaRaiBachchan hoisted #Indian Flag #FederationSquare #Melbourne #AishwaryaRai #Independenceday2017 #India pic.twitter.com/c50TjUPlTZ
— MommieSaysSo (@Mommie_Says_So) 12 August 2017
Aishwarya Rai Bachchan and Aradhya, after the actress hoisted the Indian flag at Independence Day celebrations as part of #IFFM2017 pic.twitter.com/rYvrG7MHOB
— Rajeev Masand (@RajeevMasand) 12 August 2017
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की ऐसी पहली एक्टर हैं जिन्होंने इस सेरमनी में तिरंगा लहराया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ऑस्ट्रेलिया में इंडियन सिनेमा फेस्टिवल के लिए पहुंची हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में अनुपम खेर, करण जौहर जैसे स्टार्स भी पहुंचे हैं।
इस मौकेपर ऐश्वर्या ने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना हुआ था। और आराध्या ने भी इस मौके पर सफेद रंग का सूट पहना हुआ था।


Download Android App
Download iOS App







