Bigg Boss 16 में लगेंगे हंसी के ठहाके, कपिल शर्मा का साथ छोड़ इस कॉमेडियन ने थामा सलमान का हाथ

Summary :

‘बिग बॉस 16’ का इंतजार करने वाले तमाम फैंस का इंतजार आज रात खत्म होने वाला है। शो में तमाम कंटेस्टेंट के नामों के खुलासे के साथ अब एक ऐसे कॉमेडियन के नाम की चर्चा हो कही है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

लंबे समय से ‘बिग
बॉस
16′ का इंतजार करने वाले तमाम फैंस का इंतजार आज रात
खत्म होने वाला है। आज रात से कलर्स चैनल पर ‘
बिग बॉस 16′ का शानदार आगाज होने जा
रहा है। शो के इस सीजन में कई कंटेस्टेंट के नामों के खुलासे हो रहे थे, लेकिन आज
रात इन सभी चेहरों से पर्दा उठ जाएंगा। इसके साथ ही शो से जुड़ी हुई कई सारी
जानकारियां भी सामने आ रही है। इसी बीच अब एक ऐसी खबर आई है जिससे लोगों की
 एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

‘बिग बॉस 16′ में कई सारे कंटेस्टेंट तो शो में एंट्री लेकर शो को और भी
ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने वाले है ही, लेकिन अब एक ऐसे नाम की चर्चा हो रही है, जिसके
बाद शो और भी ज्यादा एंटरटेनिंग और धमाकेदार होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की
मानें तो, शो में
मशहूर कॉमेडियन
कृष्णा अभिषेक नजर आने वाले है। हालांकि शो में वो किसी
कंटेस्टेंट के तौर पर ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री नहीं लेंगे, लेकिन एक अलग ही अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते
दिखेंगे।

खबरों की मानें
तो, ‘
बिग बॉस 16′ में कृष्णा एक खास
सेक्शन
को होस्ट करते नजर आने वाले है, जिसमें वो शो से
बाहर हुए
 कंटेस्टेंट्स संग बात करते हुए काफी मस्ती और मजाक करते दिखेंगे। अब
कृष्णा अभिषेक इसे होस्ट करेंगे, तो इस सेक्शन के
धमाकेदार और जबरजस्त होने की पूरी गारंटी है। इसके बारे में कृष्णा ने कहा कि वो इसके लिए काफी एक्साइटेड
है।
साथ ही कृष्ण ने कहा, ‘मैं इसे दूसरे स्तर पर ले जाऊंगा। मैं इस बात
का इंतजार कर रहा हूं कि प्रतियोगी शो का हिस्सा बनकर शो में और ज्यादा मसाला और
तड़का डालें
’। तो मतलब अब घर के अंदर बिग बॉस कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे तो वहीं घर के बाहर कृष्णा उनकी मजेदार क्लास लेंगे। 

Bigg Boss 16: Premiere date, Time, list of confirmed contestants, Salman  Khan fees and other details - BusinessToday

‘बिग बॉस 16’ के जिस सेक्शन को कृष्णा अभिषेक होस्ट कर रहे है, वो सेक्शन 9 अक्टूबर से हर रविवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर प्रसारित
किया जाएगा।
वहीं ‘बिग बॉस 16’ को लेकर भी कई सारी जानकारी धीरे
धीरे सामने आ रही है। ‘बिग बॉस 16’ का शानदार प्रीमियर आज रात से होने वाला है। शो
में कृष्णा अभिषेक के इस शो से इस तरह जुड़ने की खबर से फैंस काफी ज्यादा
एक्साइटेड है।

कृष्णा अभिषेक ‘द कपिल
शर्मा शो’
छोड़ने के बाद अब सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में एक खास सेगमेंट को होस्ट करने वाले है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा को न देखकर फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे थे,
लेकिन अब उनके ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनने की खबर ने फैंस को काफी सुकून दे दिया है।

Desk Team