इंडिया में चल रहे किसान आंदोलन पर अब तक बस इंडियन पॉलिटिशियन और सेलिब्रिटीज ही अपना पक्ष रख रहे थे लेकिन अब इसकी गूंज इंटरनेशनल लेवल पर सुनाई देने लगी है। -हाल ही में इसे लेकर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना, क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और कई जानीमानी हस्तियों ने ट्वीट किए हैं। इन सभी ने भारत सरकार के किसानों का नेट और दूसरी सुविधाएं रोकने को लेकर आलोचना की है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।
विदेश मंत्रालय के एतराज जताने के बाद कई बॉलीवुड सितारे अब एक जुट हो गए है। विदेश मंत्रालय के ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर बीते दिन से #IndiaStandsTogether, #IndiaAgainstPropaganda, #IndiaTogether टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं और लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में देखिये अभी तक इस पूरे विवाद को लेकर किस सेलेब्रिटी ने क्या कहा है।
एक्टर अक्षय कुमार, अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे कई सितारों ने इस पर एतराज जताते हुए सरकार का बचाव किया है। कई महीने से किसान आंदोलन पर चुप रहने वाले अक्षय कुमार और दूसरे सितारों ने बुधवार को इस पर ट्वीट किए हैं। रिहाना को जवाब देने का सबसे पहले बीड़ा कंगना रनौत ने ही उठाया, कंगना ने आंदोलनकारी किसानों की तुलना एक बार फिर आतंकियों से कर दी। कंगना ने कहा कि रिहाना को अपने देश से मतलब रखना चाहिए। उसके बाद जब विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया, तो काफी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि किसान हमारे देश का एक अहम हिस्सा हैं, हम उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जो दूरियां पैदा करने की कोशिश कर रहा है, उसे पहचानना चाहिए। अक्षय ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन जाहिर है कि मतभेद पैदा करने वालों से उनका मकसद रिहाना और ग्रेटा की ओर ही है।
अक्षय के अलावा अजय देवगन ने लिखा कि भारत या भारत की नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रचार से हमें बचना होगा। ये वक्त एकजुट होने का है।
सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर कहा- हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है।
तापसी ने ट्वीट में लिखा, ”अगर एक ट्वीट से आपकी एकता पर आंच आती है, एक मजाक आपके विश्वास को हिला देता है या एक शो आपकी धार्मिक भावना पर असर डालता है तो वो आप हैं जिसे अपने विश्वास के सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है, ना कि दूसरों के लिए प्रोपेगेंडा टीचर बनने की।
इनके अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर, एकता कपूर ने भी ट्विटर पर अपना बयान जारी किया और विदेश मंत्रालय के स्टैंड का समर्थन किया। सेलेब्रिटीज़ ने लिखा कि किसानों के हक में हम सभी हैं, लेकिन किसी विदेशी प्रोपेगेंडा में ना आएं और एकजुट रहें।


Download Android App
Download iOS App










