Bigg Boss 15 को होस्ट करने की फिराक में हैं आदित्य नारायण ? पोस्ट कर खुद बता दी सच्चाई

Summary :

टीवी शो बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की अफवाहों पर आदित्य नारायण ने इस कदर चुप्पी तोड़ी है कि मेकर्स के साथ-साथ खुद सलमान खान भी दंग रह जाएंगे।

बिग बॉस 15 को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। सलमान खान का ये शो जल्द ही टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारने वाला है। टीवी पर ऑनएयर होने से पहले इस शो का आगाज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाला है। बिग बॉस 15  में हिस्सा लेने वाले कई कलाकारों का नाम सामने आ चुका है। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित और अमित टंडन जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। हाल ही में खबरें आ रही थी कि इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। अब आदित्य नारायण ने इन खबरों पर खुद ही अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आदित्य नारायण का जवाब सुनकर तो खुद सलमान खान के कान भी खड़े हो जाएंगे। 
सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिये शो में शामिल न होने की जानकारी दी है। उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया है। वे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखते हैं, ‘अटकलों के उलट, मैं बिग बॉस के अगले सीजन या इससे जुड़े किसी भी सीजन में कंटेस्टेंट बनने नहीं जा रहा हूं। किसी दिन इसे होस्ट करना चाहूंगा, लेकिन मेरे पास भाग लेने के लिए न तो समय है और न ही इंटरेस्ट। पूरी टीम को हर साल एक शानदार शो करने के लिए शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि यह साल भी उतना ही शानदार होगा’। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस’ के फैंस 24*7 सबसे बड़े ड्रामा को लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा, दर्शकों को वूट पर एक घंटे का शो दिखाया जाएगा। दर्शकों के लिए एक्सक्लूसिव कट, चौबीसों घंटे कन्टेंट और एक पूरी तरह से इंटरैक्टिव एडिशन उपलब्ध होंगे। इसके इंटरनेट एक्सक्लूसिव वर्जन को करण जौहर होस्ट करेंगे, जिसके पूरा होने के बाद, कलर्स टीवी पर सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस’ के सीजन 15 की शुरुआत होगी। 

Desk Team