सोनू सूद को अब फिल्म अभिनेता कहने वाले कम और रियल लाइफ हीरो कहने वाले ज्यादा लोग हो गए हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की दिल खोलकर मदद की है। कोरोना माहमारी की पहली लहर में जब लोग अपने घर जाने को मजबूर हो गए थे उस दौरान भगवान बनकर लोगों की मदद करने के लिए आगे आये सोनू सूद ने लोगों के लिए हर संभव कोशिश करके मदद का हाथ आगे बढ़ाया। एक्टर ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है।

देश से लेकर विदेश तक सोनू सूद का नाम लगातार चर्चा में छाया हुआ है। एक्टर अब तक न जाने कितने लोगों की मदद करके उनको नई जिंदगी दे चुकें है। इसके अलावा सोनू सूद दूसरी लहर में भी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहे इस दौरान उन्होंने कई लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई। वैसे सोनू सूद आज कल सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं ऐसे में एक्टर आये दिन अपनी कोई न कोई नई वीडियो फैंस संग साझा करते रहते हैं। हाल ही में सोनू सूद का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है।

अपने इस लेटेस्ट वीडियो को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो एक दूध वाले के साथ रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेशा की तरह सोनू सूद का ये वीडियो भी ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएंं भी देखने को मिल रही हैं।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो…
सोनू सूद द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो देखा जा सकता है दोनों पहले आपस में बातें कर होते हैं। इस दौरान एक्टर पूछ लेते हैं कि क्या उन्हें दूध देंगे और कितने रुपये किलो मिलेगा। इसके जवाब में दूध वाले कमल कुमार कहते हैं 50 रुपये किलो। जिसे सुनकर एक्टर दंग रह जाते हैं और वो कहते हैं कि क्या उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी? लेकिन दूध वाला डिस्काउंट देने से साफ साफ मना कर देता है।
बता दें, सोनू सूद और फराह खान की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को साथ में देखने को मिलेगी। इन दोनों स्टार्स की रिसेंटली एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। जिसमें फराह खान और सोनू सूद एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। बता दें इससे पहले सोनू और फराह खान निर्देशिक हैप्पी न्यू ईयर में साथ दिखे थे।

इसके अलावा सोनू जल्द ही कई फिल्मों में दिखाई देंगे। फिलहाल सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में काम कर रहे हैं। वहीं आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App



