बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान वैसे तो ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती पर इन दिनों ये काफी सुर्खियां बटोर रही है। अपने पिता और फॅमिली के ग्लैमरस बैकग्राउंड के बावजूद इरा को बॉलीवुड में खास दिलचस्पी नहीं है। इन दिनों इरा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है।
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ना रहने वाली इरा खान ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही है और देखने से इतना तो साफ़ है की ये इंसान इरा के दोस्त से कहीं ज्यादा है।
इरा खान ने तीन तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो अपने बेहद खास इंसान के साथ मुस्कुराते हुए और गले लगते हुए नजर आ रही है। एक तस्वीर में आप शख्स को इरा के माथे पर किस करते हुए देख सकते है।
आपको बता दें ये तस्वीरें इरा ने सैंटा बारबरा , कैलिफ़ोर्निया से शेयर की है जहाँ इन दिनों वो कुछ समय की छुट्टियां बिताने गयी हुई है। इन तस्वीरों के साथ इरा खान ने बेहद प्यारभरा कैप्शन भी दिया है जो उनके दिल की बात बयान करता है।
इरा खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ” उम्मीद है कि आपका स्प्रिंग ब्रेक खूबसूरत और मुस्कुराते हुए रहा @ mishaalkirpalani , साथ ही मेरा भी। इस कैप्शन और तस्वीर के साथ सवाल यही उठता है क्या इरा खान सचमुच इन्हे डेट कर रही है।
इरा के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोवर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने मिशाल को टैग करते हुए लिखा , ” आप बहुत खुशकिस्मत है मिशाल। कभी इनका दिल ना तोडना। एक यूज़र ने पुछा क्या ये तुम्हारा बॉयफ्रेंड है। ”
अब अगर मिशाल कृपलानी के बारे में बात की जाए तो आपको बता दें मिशाल एक आर्टिस्ट , प्रोडूसर और म्यूजिक कंपोजर है। वहीँ इरा को लेकर आमिर खान का कहना है की इरा अभी अपनी पढाई और करियर खोजने में व्यस्त है। लेकिन ये जोड़ी फैंस को तो पसंद आ रही है।


Download Android App
Download iOS App










