Allu Arjun स्टारर ‘Pushpa 2’ से कटा Samantha का पत्ता, Sreeleela ने मारी फिल्म में एंट्री?

Summary :

टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की मूवी पुष्पा 2 में इस खूबसूरत हसीना की एंट्री होने वाली है। खबर है कि ये एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को रिप्लेस करेंगी।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग ने लोगों को अपना कायल कर दिया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक सुकुमार की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
इसी बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अब बज है कि इस मूवी में एक और खूबसूरत हसीना की एंट्री हो चुकी है। पुष्पा द राइज के स्पेशल आइटम सॉन्ग ‘उ अंटावा’ ने आग लगा दी थी। ये गाना हर शादी-पार्टी की जान बन गया था। इसी को देखते हुए मेकर्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 में एक खास आइटम सॉन्ग की प्लानिंग में हैं।
पुष्पा के फर्स्ट पार्ट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया पुष्पा का ब्लॉकबस्टर गाना ‘उ अंटावा’ ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और खतरनाक डायलॉग के अलावा सामंथा के आइटम नंबर ने लोगों का खूब दिल जीता था। तेलुगु ही नहीं बल्कि ये गाना हिंदी समेत सभी भाषाओं में सुपरहिट रहा था। लोगों के बीच गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता-निर्देशक पुष्पा 2 में भी ऐसा ही जादू क्रिएट करने की सोच रहे हैं।
हालांकि इस बार सामंथा की बजाय फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार पुष्पा 2 के आइटम नंबर के लिए मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला को अप्रोच करने की कोशिश में हैं। दरअसल, बीते कुछ वक्त से श्रीलीला की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलेरिटी काफी बढ़ती जा रहती जा रही है और इसी को देखते हुए मेकर्स उन्हें फिल्म में आइटम नंबर के लिए कास्ट करने का विचार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म में श्रीलीला की कास्टिंग को लेकर देवी श्री प्रसाद और सुकुमार के बीच बातचीत चल रही है।

Desk Team