Red जोड़ा, Royal लुक… क्या सच में शादी कर ली Janhvi Kapoor ने? देखें वायरल वीडियो

Summary :

सोशल मीडिया पर Janhvi Kapoor  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। लाल जोड़ा, भारी गहने और घूंघट के साथ जान्हवी इतनी रॉयल लग रही हैं कि फैंस हैरान हैं—क्या उन्होंने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से शादी कर ली? वीडियो में दो ब्राइडल लुक्स हैं, दोनों इतने अलग और दमदार कि लोग बार-बार प्ले कर रहे हैं। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आती है। आखिर क्यों बनीं जान्हवी दुल्हन? किसके लिए किया ये शूट? और क्यों फैंस इस वीडियो से नज़रें नहीं…

Janhvi Kapoor

सोशल मीडिया पर Janhvi Kapoor  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। लाल जोड़ा, भारी गहने और घूंघट के साथ जान्हवी इतनी रॉयल लग रही हैं कि फैंस हैरान हैं—क्या उन्होंने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से शादी कर ली? वीडियो में दो ब्राइडल लुक्स हैं, दोनों इतने अलग और दमदार कि लोग बार-बार प्ले कर रहे हैं। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आती है। आखिर क्यों बनीं जान्हवी दुल्हन? किसके लिए किया ये शूट? और क्यों फैंस इस वीडियो से नज़रें नहीं हटा पा रहे? जान्हवी की आंखों की चमक और एक्सप्रेशन के पीछे क्या छिपा है कोई इशारा?

Janhvi Kapoor

सोशल मीडिया पर छाया जान्हवी का लुक

बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेसJanhvi Kapoor एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया ब्राइडल लुक, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फैंस की नजरें उनकी तस्वीरों और वीडियो से हट ही नहीं रही हैं। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं।

क्या जान्हवी ने कर ली शादी?

वीडियो के वायरल होते ही लोग कन्फ्यूज हो गए कि क्या Janhvi Kapoor ने सच में शादी कर ली है? लेकिन आपको बता दें, ऐसा कुछ नहीं है। जान्हवी ने शादी नहीं की है, बल्कि ये वीडियो मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के “सब्र शुक्र सुकून” ब्राइडल कलेक्शन के लिए किया गया एक फैशन शूट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

ब्राइडल लुक्स ने जीता फैंस का दिल

इस वीडियो में Janhvi Kapoor के दो ब्राइडल लुक्स देखने को मिले। पहले लुक में जान्हवी ने पिंक कलर की स्कर्ट और ओवरलेइंग दुपट्टा पहना हुआ है। उनका मेकअप और स्टाइलिंग इस लुक को बिल्कुल यूनिक बनाता है। खास बात ये है कि उन्होंने दुपट्टे से अपना चेहरा आधा ढक रखा है और उनकी आइब्रो के ऊपर चांद-तारों की डिज़ाइन नजर आ रही है। यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत कॉम्बिनेशन लग रहा है।

दूसरे लुक में लाल जोड़े में दिखीं जान्हवी

वीडियो का दूसरा हिस्सा और भी ज्यादा शाही नजर आता है। इसमें Janhvi Kapoor रेड ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने जब अपना घूंघट उठाया, तो वह पल ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस लुक में Janhvi Kapoor पूरी तरह से रॉयल ब्राइड लग रही हैं, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

फैंस के रिएक्शन्स ने बढ़ाया माहौल

Janhvi Kapoor  के इस ब्राइडल लुक को देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई वीडियो के एंड होने से दुखी है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है— “इतनी खूबसूरत कोई कैसे लग सकता है?” “क्या सच में जान्हवी ने शादी कर ली?”“मसाबा का ये कलेक्शन ट्रेंड सेट करने वाला है!” मसाबा गुप्ता का नया कलेक्शन भी हुआ हिट जान्हवी के लुक्स के साथ-साथ मसाबा गुप्ता का “सब्र शुक्र सुकून” कलेक्शन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेडिशनल एलिमेंट्स और मॉडर्न डिज़ाइन का जो मेल इस कलेक्शन में दिखा है, उसने फैशन लवर्स को काफी इंप्रेस किया है।

Janhvi Kapoor

नज़रें हटाना मुश्किल!

Janhvi Kapoor की ये वीडियो एक बार देखने के बाद लोग बार-बार देख रहे हैं। उनका लुक, एक्सप्रेशन, और पोशाक का अंदाज़ हर बार दिल को छू रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जान्हवी ने इस बार दुल्हन बनकर इंटरनेट पर आग लगा दी है!

Tamanna Choudhary