बिहारी निकले ट्रंप! आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आया आवेदन, अधिकारियों ने पकड़ा सिर

Summary :

Bihar Domicile: बिहार के समस्तीपुर ज़िले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर जाली निवास प्रमाण पत्र बनाने का एक अजीबोगरीब प्रयास सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए, अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ब्रजेश कुमार ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर जाली निवास प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया गया था। जांच में पता चला है कि कार्ड में छेड़छाड़ करके यह बनाया जा रहा था। इसकी सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी…

Bihar Domicile: बिहार के समस्तीपुर ज़िले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर जाली निवास प्रमाण पत्र बनाने का एक अजीबोगरीब प्रयास सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए, अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ब्रजेश कुमार ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर जाली निवास प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया गया था। जांच में पता चला है कि कार्ड में छेड़छाड़ करके यह बनाया जा रहा था। इसकी सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Donald Trump Domicile Application
Donald Trump Domicile Application

Bihar Domicile: कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिहार में मतदाता सूची संशोधन की कड़ी आलोचना की और इसे “धोखाधड़ी” और “वोट चुराने का एक तरीका” बताया। सुरजेवाला ने X पर लिखा “कई लोग इसे मज़ाक समझकर मुस्कुराएँगे और आगे बढ़ जाएँगे, लेकिन ज़रा सोचिए… यह सबसे बड़ा सबूत है कि बिहार में ‘मतदाता सूची संशोधन’ की पूरी प्रक्रिया एक धोखाधड़ी और वोट चुराने का एक तरीका है।”

Bihar Domicile
Randeep Surjewala Post

उन्होंने आगे कहा “चुनाव आयोग द्वारा बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने का कृत्य चुनावी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह धोखाधड़ी अब सबके सामने है, जिसके खिलाफ कांग्रेस और श्री @RahulGandhi लड़ रहे हैं। ऐसे में चुप रहना एक अपराध है। तो आइए, हम सब मिलकर आवाज़ उठाएँ और लोकतंत्र के रक्षक बनें।”

Bihar Domicile: डोगेश बाबू ने किया आवेदन

बिहार के नवादा में भी ऐसी ही एक घटना घटी है। इससे पहले जून में, पटना में “कुत्ता बाबू” वाली घटना के बाद, जहां एक कुत्ते को आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। “डोगेश बाबू” के नाम से कुत्ते की तस्वीर के साथ आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा किया गया था, जिसके बाद नवादा के जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्थानीय पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढें- Trump Tariffs India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, 27 अगस्त से होगा लागू

Neha Singh