बिग बॉस 14 खत्म होने के बाद टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और अली गोनी जम्मू गए थे। दरअसल जम्मू में एक्टर अली गोनी की फैमिली रहती है। ऐसे में इस कपल ने साथ में परिवार संग वक्त बिताया और जमकर मस्ती भी की। वहीं कुछ दिनों पहले अली और जैस्मिन मुंबई पहुंचे हैं,जिसके बाद अली और जैस्मिन साथ में स्पा सेशन के बाद स्पॉट हुए। इस दौरान जैस्मिन ने इस बात से पर्दा फाश किया की मास्क नहीं पहनने पर उनका चालान काटा गया है।

दअरसल बीती सोमवार की रात को मुंबई में जैस्मिन भसीन और अली को देखते ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस बीच फोटो क्लिक कराते वक्त अली गोनी ने चेहरे से मास्क नीचे कर लिया,मगर अभिनेत्री ऐसा करने से बचती हुई नजर आई। ऐसे में जब पैपराजी ने उनसे मास्क को उतारने के लिए कहा तो अदाकारा ने कहा कि मैं नहीं निकालूंगी। मेरा आज ही चालान कटा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही जैस्मिन ने पर्ची भी दिखाई।

बस फिर क्या था जैस्मिन भसीन की इन अदाओं पर ही फैंस उनके मुरीद हो गए और उन्होंने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। इस दौरान किसी ने उन्हें लिखा,हाहाहा क्यूटी। तो किसी ने लिखा उन्होंने मेरा दिन बना दिया। यदि उनकी लुक्स की बात करें तो जैस्मिन ने पीच कलर की शॉट डे्रस कैरी की हुई थी। जबकि अली गोनी कैजुअल शर्ट और जींस पहने नजर आए।
वैसे जैस्मिन और अली की जोड़ी दर्शक बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अली ने जैस्मिन के साथ एक फोटो पोस्ट करके बताया कि बेशक वह बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए हो लेकिन लोगों का दिल और अपना प्यार दोनों ही जीत चुके हैं।

बता दें बिग बॉस के घर में ये कपल अपनी शादी की प्लानिंग करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं जब राखी सावंत ने अली गोनी और जैस्मिन से उनकी शादी के बारे में पूछा तो इस जोड़ी का कहना था कि यदि घरवाले मान जाएंगे तो वो शादी कर लेंगे। इसके अलावा अली ने यह भी कहा वो जैस्मिन के घरवालों को मनाने के लिए कुछ भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



