माधुरी दीक्षित ने जब John abraham के साथ इस गाने पर किया ऐसा डांस,वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर John abraham की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हो चुकी है। फिर भी जॉन अपनी फिल्म के प्रमोशन से पीछे नहीं हट रहे हैं। जॉन अब्राहम ने इस बार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर John abraham की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हो चुकी है। फिर भी जॉन अपनी फिल्म के प्रमोशन से पीछे नहीं हट रहे हैं। जॉन अब्राहम ने इस बार फिल्म को प्रमोट करने के लिए माधुरी दीक्षित का सहारा लिया है।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें माधुरी दीक्षित और John abraham एक-दूसरे के साथ खूब रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने मशहूर गाने धक-धक करने लगा पर जॉन के साथ स्टेज पर काफी रोमांटिक डांस किया।

बता दें कि पहले भी दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। बता दें कि यह सब एक टीवी रिएलिटी शो के दौरान हुआ है जहां बैठे फैंस दोनों को एक साथ रोमांस की मांग करने लगे।

https://www.instagram.com/p/BmqDJsZBFu9/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

माधुरी हैं जॉन से इतने साल बडी

माधुरी दीक्षित के चेहरे पर आज भी उतनी चमक है जितनी पहले हुआ करती थी पर उनकी उम्र 51 वर्ष है। वहीं John abraham 45 साल के हैं और अपने से छह साल बडी़ बॉलीवुड दीवा माधुरी के साथ स्टेज पर रोमांस कर उन्होंने माधरी के साथ डांस करने का अपना सपना पूरा कर लिया।

https://www.instagram.com/p/BmnX1q_nUZS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

माधुरी की फिल्म का यह गाना साल 1992 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘बेटा’ का सबसे चर्चित गाना है। इस गाने में माधुरी ने अनिल कपूर के साथ रोमांस किया था। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि माधुरी को लोग ‘धक धक गर्ल’ के नाम से पुकारने लगे थे। इस गाने में माधुरी का डांस देखकर फैंस उनके फिर दीवाने हो गये।

बता दें कि John abraham की फिल्‍म सत्‍यमेव जयते बॉक्‍स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करते हुए फिल्‍म ने 20 करोड़ की कमाई कर डाली थी।

 

15 अगस्‍त को ही अक्षय कुमार की गोल्‍ड भी रिलीज हुई है जिसका असरJohn abraham की फिल्म ‘सत्‍यमेव जयते’ पर पड़ा। ‘सत्यमेव जयते’ और अच्छा कलेक्शन कर सकती थी।

Desk Team