भारी बारिश और बाढ़ ने Kerala को काफी बुरी तरह से तबाह कर दिया है। पुरी दुनियाभर से लोग केरल बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी कुछ पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक कई सितारों ने लाखों रुपए बाढ पीडि़त राहत कोष में दान दिया है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है।
अमिताभ बच्चन ने भी की केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता
75 वर्षीय महानायक अमिताभ बच्चन ने Kerala के बाढ़ पीडि़तों के लिए करीब 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद सीएम आपदा राहत कोष में जमा करवाएं हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीडितों के लिए इतना ही नहीं बिग बी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स और 20 शर्ट्स और स्कॉर्फ्स भी भेजे हैं।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने करीब 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं। बिग बी इससे पहले सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपील कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया था।
situation is very scary .. please help https://t.co/L0rhPkZjZT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 16, 2018
वहीं न जानें क्यों लोगों के अंदर इतनी नकारात्मक ऊर्जा भर गई है कि वह जब चाहें तब किसी को भी ट्रोल कर दें। हाल ही में बिग बी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि बिग बी ने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस पर एक यूजर ने कॉमेंट करके पूछा कि क्या उन्होंने केरल के लिए डोनेशन दिया है।
इसी बात पर बिग बी को भड़क गए और उन्होंने भी उस यूज़र को जवाब देते हुए लिखा, ‘पता चल गया आपको…आपने दिया क्या?
https://www.instagram.com/p/BmysuRJBw7L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
वैसे तो बिग बी ने बेहद ही जबरदस्त तरीके से उस ट्रोलर को जवाब दिया है। बता दें बहुत सारे स्टार्स Kerala बाढ़ पीडि़तो की दिल से मदद करने में जुटे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App








