बाढ़ में डूबे Kerala की सहायता के लिए पूरी दुनिया के लोग अपना जितना हो रहा सहयोग देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारें भी Kerala की सहायता के लिए डोनेशन देकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने बाढग़्रस्त Kerala को लेकर एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में ऋचा ने उस अभिनेता के बारे में जानकारी दी है जिसने केरल में लोगों की मदद के लिए अपनी शादी को टाल दिया है।
यह अभिनेता कोई औैर नहीं बल्कि बल्कि राजीव पिल्लाई है जो कि जल्दी ही अभिनेत्री ऋचा चड्डा के साथ उनकी अगल फिल्म शकीला में दिखाई देने वाले हैं। ऋचा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके को स्टार एक्टर राजीव के जज्बे को वे सलाम करती हैं। एक्टर राजीव पिल्लाई तीन दिन पहले शादी रचाने जा रहे थे।
https://twitter.com/RichaChadha/status/1031152319969165312
लेकिन उन्होंने Kerala बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए अपनी शादी को टाल दिया। राजीव केरल स्थित अपने होमटाउन नानूर पहुंचे और वहां उन्होंने लोगों की हर संभव मदद की। ये एक्टर मछुआरों के साथ मिलकर देर रात तक लोगों की मदद करने में जुटा रहा।’
https://www.instagram.com/p/BmsEvTfB-mq/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
केरल में बाढ़ आने से हुई तबाही
Kerala इस समय सदी की सबसे खतरनाक बाढ़ झेल रहा है। मई से अब तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों बेघर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं।
इन्हीं में एक हैं- जैसल केपी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। Kerala के मछुआरे जैसल केपी भीषण बाढ़ में वालनटिअर के रूप लोगों की मदद कर रहे थे। इसी दौरान बाढ़ में फंसी महिलाओं को बचाने के लिए जैसल पानी में पत्थर की ढाल बनकर खड़े हो गए जिसके बाद महिलाएं उनकी पीठ पर पैर रखकर नाव में बैठ पाईं।


Download Android App
Download iOS App







