साउथ के सुपरस्टार N. T. Rama Rao Jr. के पिता का हुआ निधन

Summary :

साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता N. T. Rama Rao Jr. के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि नंदमुरी हरिकृष्णा साउथ के जाने-माने एक्टर और टीडीपी के नेता थे।

साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता N. T. Rama Rao Jr. के पिता नंदमुरी हरिकृष्णा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि नंदमुरी हरिकृष्णा साउथ के जाने-माने एक्टर और टीडीपी के नेता थे। आज सुबह नंदमुरी हरिकृष्णा की कार का तेलंगाना के नालगोंडा जिले में एक्सीडेंट हो गया था।

साउथ के इस सुपरस्टार की हुई कार हादसे में मौत

हरिकृष्णा को हादसे के बाद गंभीर हालत में हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां पर उनका इलाज करते समय निधन हो गया। खबरें यह आ रही हैं कि हादसे के समय हरिकृष्णा खुद कार चला रहे थे।

बता दें कि इस हादसे के दौरान कार जाकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटी फिर एक कोने में गिर गई। कार के टुकड़े भी दूर तक बिखरे हुए थे। पुलिस का कहना है कि कार बहुत तेजी से आ रही थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में हरिकृष्णा के अलावा बाकि दो लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

खुद कार चला रहे थे हरिकृष्णा

हरिकृष्णा अपनी कार खुद चला रहे थे और कार बहुत तेजी से डिवाइडर पर जा कर टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर सीट पर बैठे हरिकृष्णा बाहर सड़क पर जा गिरे। बता दें कि जिस जगह हरिकृष्णा का निधन हुआ है उससे कुछ ही दूर पर उनके बड़े बेटे नंदमुरी जनकराम का भी निधन हुआ था। यह हादसा साल 2014 में हुआ था।

60 के दशक में तेलुगू सिनेमा में किया था डेब्यू

बता दें कि नंदमुरी हरिकृष्णा का जन्म 2 सिंतबर 1956 को आंध्रप्रदेश के निम्माकुरु में हुआ था। हरिकृष्णा ने 60 के दशक में चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। बता दें कि नंदमुरी के पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर नंदमुरी तारक रामा राव यानी एनटीआर थे।

हरिकृष्णा ने की थी दो शादियां

नंदमुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हैं दो बेटे जानकी राम और कल्याण राम जबकि एक बेटी सुहासिनी हैं। उसके बाद नंदमुरी ने दूसरी शादी की। उससे उनका एक बेटा तारक राम है और दूसरा बेटा N. T. Rama Rao Jr. है। कल्याण राम और जूनियर एनटीआर तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं।

ऐसा रहा है हरिकृष्णा का फिल्मी कैरियर

साल 1964 में नंदुमरी हरिकृष्णा ने तेलुगू फिल्म श्री कृष्णावतारम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यूू किया था। इसके बाद उन्होंने तल्ला पेल्लम्मा (1970), ततम्मा काला (1974), राम रहीम (1974) और दानवीर शूर कर्ण (1977) कीं।

इसके बाद नंदमुरी ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 1998 में उन्होंने मोहन बाबू स्टारर फिल्म श्री रामूल्या से वापसी की। साल 1999 में उन्होंने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ सीतारामा राजू की। फिल्मों में करियर आगे बढ़ता ना देखकर नंदमुरी ने राजनीति की ओर रुख किया और साल 2008 में तेलुगूदेशम पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव लड़ा।

Desk Team