सिर्फ 14 दिनों में कबीर सिंह ने धराशाई किये गोलमाल, 3 इडियट्स, हैप्पी नई ईयर जैसी दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड !

Summary :

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली फिल्म बन गई है जिसे A सेर्टिफिकेट मिला है । इस फिल्म ने ना सिर्फ शाहिद कपूर के करियर को माइलस्टोन दिया है बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े है।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली फिल्म बन गई है जिसे A सेर्टिफिकेट मिला है । इस फिल्म ने ना सिर्फ शाहिद कपूर के करियर को माइलस्टोन दिया है बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े है।
फिल्म कबीर सिंह विकी कौशल के उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और सलमान खान की भारत के बाद कमाई में दोहरा शतक मारने वाली इस  वर्ष की तीसरी फिल्म बन गई है। 
इस इंटेंस लव स्टोरी ने ने 3 इडियट्स, हैप्पी न्यू ईयर, गोलमाल अगेन और कई अन्य जैसे बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर्स के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 
कबीर सिंह ने कलेक्शन के मामले में 3 इडियट्स – 202 करोड़ रु, हैप्पी न्यू ईयर – 205 करोड़ रु, गोलमाल अगेन – 206 करोड़ रु, प्रेम रतन धन पायो – 208 करोड़ रु, भारत – 210 करोड़ रु, एक था टाइगर – 198 करोड़ रु को पार कर दिया है। 
शाहिद कपूर ने पहले कहा था कि फिल्म में बेहद यूनीक अप्रोच है, जिसने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया, उन्होंने कहा “यह मुझे पहली बार में फिल्म के लिए आकर्षित करता है। मेरा मानना ​​है कि हर किसी के अंदर एक कबीर सिंह है। इसलिए लोग इससे खुद को जोड़ कर देख सकते हैं।”

शाहिद कपूर ने फिल्म में डॉ. कबीर राजधीर सिंह का किरदार निभाया है और ये फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने अभिनय किया है और उन्होंने भी कबीर सिंह शाहिद के परफॉरमेंस की खूब तारीफ की है। 

भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित, फिल्म 21 जून को स्क्रीन पर हिट हुई थी । ये रीमेक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Ujjwal Jain