बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनें अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। काजल ने पिछले साल अक्टूबर महीने में बिजनेसमैन गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वह अक्सर अपनी और पति गौतम के साथ आए दिन रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरती नजर आ जाती हैं।

शादी के बाद काजल अब फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में बुधवार को अदाकारा ने बेहद स्पेशल अंदाज में अपना पहला तीज सेलिब्रेट किया है। इस त्यौहार की खास तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

तीज पर दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत लुक
तीज के खास मौके पर काजल ने जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो ग्रीन रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अपने इस आउटफिट के साथ वो बेहद प्यारी ज्वैलरी पहने दिखीं, साथ ही अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने अपनी मांग में गुलाब का फूल लगाया। साथ ही काजल ने हाथों में मेहंदी भी लगाई है जो फोटो में दिखाते हुए वो पोज भी दे रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में रिश्तेदार काजल के आसपास नजर आ रहे हैं।

वहीं अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ काजल ने कोई कोई खास कैप्शन तो नहीं लिखा, लेकिन खुशी जाहिर कर केवल हैशटैग का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा- #firstteej #haryaliteej उनके चेहरे पर पहली तीज की चमक साथ देखने को मिल रही है।
खबरों की मानें तो काजल अग्रवाल की मैरिड लाइफ एक दम परफेक्ट चल रही है, लेकिन शादी के बाद से उनके फिल्मी करियर पर थोड़ा गहरा असर पड़ा है। बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी करने के बाद एक्ट्रेस को फिल्मों के अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे हैं। खैर, काजल अब चिरंजीवी की आने वाली फिल्म ‘आचार्या’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी इसके अलावा वो नागार्जुन के साथ ‘इंडियन 2’ में भी नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



