बिग बॉस 12 में अभिनेत्री काजोल ने खोला ये बड़ा राज़, कहा अजय ने जिंदगी में दिए है ये …

Summary :

बिग बॉस शो में इस वीकेंड का वार में अभिनेत्री काजोल घर में शिरकत करने पहुंची और उन्होंने घर के सभी सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की जहाँ कुछ राज़ भी खुले।

बिग बॉस शो में इस वीकेंड का वार में अभिनेत्री काजोल घर में शिरकत करने पहुंची और उन्होंने घर के सभी सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की और उनसे कई टास्क भी कराये पर इस शो के दौरान काजोल के कई राज़ भी खुले ।

अभिनेत्री काजोल

अभिनेत्री काजोल शो में ना सिर्फ सलमान से मिलती हैं बल्कि बिग बॉस के घर के अंदर जाकर घरवालों संग बहुत मस्ती भी करती हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पति और सुपरस्टार अजय देवगन ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा क्या दिया।

अभिनेत्री काजोल

काजोल अपने फनी अंदाज के लिए मशहूर है और उन्होंने सलमान द्वारा पूछे गए सवालों पर बड़े ही चुटीले अंदाज में जवाब दिए साथ ही सलमान के साथ भी खूब मस्ती की। अभिनेत्री काजोल अपनी फॅमिली और निजी जिंदगी के बारे में बेबाकी से बात करती है और ऐसा ही कुछ नजारा बिग बॉस में भी देखने को मिला

अभिनेत्री काजोल

दरअसल, शो में सलमान ने काजोल संग एक गेम खेला जिसमें वह अजय से संबंधित प्रश्न पूछते हैं। सलमान ने काजोल से पहले अजय देवगन की पहली फिल्म का नाम पूछा। अभिनेत्री काजोल ने इस सवाल का सही जवाब (फूल और कांटे) दिया। इसके बाद सलमान ने काजोल की गणित का जायजा लेते हुए उनसे सवाल किया।

अभिनेत्री काजोल

इसके बाद सलमान ने पूछा कि अजय ने उनको जिंदगी में अबतक का सबसे प्यारा और बड़ा गिफ्ट क्या दिया है। तो इस पर अभिनेत्री काजोल ने बच्चों का नाम लिया। काजोल ने कहा कि अजय ने उन्हें दो प्यारे बच्चे तोफते के रूप में दिए हैं जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है।

इसके बाद काजोल घर के अंदर प्रवेश कर सभी घरवालों से मिलती हैं। ऐसे में घरवालें को काजोल की कुछ फिल्मों के डायलॉग तो कुछ गानों पर घरवालों को डांस करने के लिए कहा जाता है। शिवाशीष-जसलीन और दीपक- उर्वशी ने अपनी परफोर्मेंस से काजोल का दिल जीत लिया।

आखिर में आपको बता दें कि इस वीकेंड का वार घर से बेघर होने के लिए नेहा और करणवीर पहले से ही नॉमिनेट हैं और वहीं सीक्रेट रूम में बैठे अनूप और श्रीसंथ में से किसी एक को घर में दोबारा जगह भी मिल सकती है।

अमिताभ बच्चन भी फंसे #MeToo के लपेटे में , पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने जड़ा आरोप

Desk Team